हुक्का बार पर पुलिस की रेड से मचा हड़कंप, भागने की फिराक में तीसरी मंजिल से गिरा कर्मचारी

हुक्का बार पर पुलिस की रेड से मचा हड़कंप, भागने की फिराक में तीसरी मंजिल से गिरा कर्मचारी

जयपुर: टोंक रोड स्थित एक रेस्टोरेंट अप एंड अप में संचालित अवैध हुक्का बार पर रात कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसमें मैनेजर सहित अधिकांश कर्मचारी मौके से फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने बांदीकुई निवासी कर्मचारी दिलीप सिंह गुर्जर को पकड़ लिया। इसी बीच संदिग्ध परिस्थितियों में दिलीप तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। घायल अवस्था में उसे एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना को लेकर परिजन ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिलीप के भाई उपेंद्र का कहना है कि पुलिस ने पूछताछ के दौरान उसके भाई के साथ मारपीट की, जिससे बचने के लिए उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। वहीं, पुलिस का दावा है कि टीम दिलीप से पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान वह बचने के लिए पाइप के सहारे नीचे उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और रेस्टोरेंट में अवैध हुक्का बार संचालन को लेकर भी कार्रवाई की जा रही है।

गुलाबी नगरी के पॉश इलाकों में रेस्टोरेंट और कैफे की आड़ में चल रहे अवैध हुक्का बार्स पर जयपुर पुलिस ने अब अपना शिकंजा पूरी तरह कस दिया है। वैशाली नगर थाना पुलिस ने एक साहसिक डिकॉय ऑपरेशन को अंजाम देते हुए गौतम मार्ग स्थित शाशा कैफे पर बड़ी कार्रवाई की थी। इस पूरी कार्रवाई की कमान खुद थानाधिकारी आरती सिंह ने संभाली, जो खुद एक बोगस ग्राहक बनकर कैफे के अंदर दाखिल हुईं थी। अवैध गतिविधियों की पुष्टि होते ही पूरी टीम के साथ धावा बोल दिया।

  • Related Posts

    2 साल से रिहायशी इलाके में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, प्रशासन चेतता तो बच सकती थीं 8 जानें

    2 साल से रिहायशी इलाके में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, प्रशासन चेतता तो बच सकती थीं 8 जानें जयपुर के खोह नागोरियान के रिहायशी इलाके में संचालित पटाखा…

    बीकानेर में नगर निगम करोड़ों की लागत से तैयार कर रहा ये प्रोजेक्ट, पढ़े खबर

    बीकानेर में नगर निगम करोड़ों की लागत से तैयार कर रहा ये प्रोजेक्ट, पढ़े खबर बीकानेर। वन्यजीव प्रेमियों और बीकानेर के आमजन के लिए एक अच्छी खबर है। कभी बीछवाल…

    You Missed

    2 साल से रिहायशी इलाके में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, प्रशासन चेतता तो बच सकती थीं 8 जानें

    2 साल से रिहायशी इलाके में चल रही थी मौत की फैक्ट्री, प्रशासन चेतता तो बच सकती थीं 8 जानें

    बीकानेर में नगर निगम करोड़ों की लागत से तैयार कर रहा ये प्रोजेक्ट, पढ़े खबर

    बीकानेर में नगर निगम करोड़ों की लागत से तैयार कर रहा ये प्रोजेक्ट, पढ़े खबर

    तेज रफ्तार बोलेरो बिजली के पोल से टकराई, शराब की बोतलें मिलने से मचा हड़कंप

    तेज रफ्तार बोलेरो बिजली के पोल से टकराई, शराब की बोतलें मिलने से मचा हड़कंप

    बीकानेर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल

    बीकानेर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल

    कार में मिली बैंक मैनेजर की लाश, तलाश कर रहे परिजनों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर देखा

    कार में मिली बैंक मैनेजर की लाश, तलाश कर रहे परिजनों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर देखा

    राजस्थान में आज आंधी-बारिश और हीटवेव का अलर्ट, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम 

    राजस्थान में आज आंधी-बारिश और हीटवेव का अलर्ट, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम