बीकानेर: घर-घर पाइप गैस पहुंचाने का सपना 4 साल बाद भी अधूरा, पढ़ें ये खबर

बीकानेर: घर-घर पाइप गैस पहुंचाने का सपना 4 साल बाद भी अधूरा, पढ़ें ये खबर

बीकानेर। संभाग मुख्यालय पर उद्योगों, सीएनजी पम्पों और घर-घर पाइप गैस पहुंचाने का बड़ा सपना चार साल बाद भी अधूरा है। करोड़ों रुपए के इस प्रोजेक्ट के तहत अब तक शहर के एक भी घर तक गैस पाइपलाइन नहीं पहुंच पाई है, जबकि तय समयसीमा 2024 थी। गैस कम्पनी ने शहर के कई हिस्सों में उपभोक्ताओं से कनेक्शन फार्म भरवाकर शुल्क जमा करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी, लेकिन बुनियादी ढांचा तैयार नहीं होने से यह पहल भी सवालों के घेरे में है। लोगों में इसको लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। केन्द्र सरकार ने सितंबर 2022 में बीकानेर सहित कई जिलों में पाइप गैस प्रोजेक्ट एक फर्म को सौंपा था। बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में रीको से भूखंड आवंटन और अन्य सरकारी सहायता भी उपलब्ध कराई गई। लक्ष्य था 2024 तक घरों, उद्योगों और पम्पों तक गैस आपूर्ति करना। जबकि हकीकत यह है कि चार साल बाद भी घरेलू आपूर्ति शून्य है।

मौजूदा प्रगति को देखते हुए 10 लाख की आबादी वाले शहर के सभी घरों तक पाइप गैस पहुंचाने में एक दशक भी कम पड़ सकता है। बीछवाल में एलएनजी स्टोरेज का काम जरूर हुआ है, लेकिन सबसे नजदीकी समतानगर और करणीनगर तक भी पाइपलाइन बिछाने का कार्य अधूरा है। अनुमान है कि इन क्षेत्रों में आपूर्ति शुरू होने में एक-डेढ़ साल और लग सकता है। इसके बाद ही अन्य कॉलोनियों में विस्तार की संभावना है। कम्पनी का तर्क है कि प्रशासनिक स्वीकृतियों और एनओसी में देरी के कारण प्रोजेक्ट प्रभावित हुआ, लेकिन इसके बाद भी कार्य में अपेक्षित गति नहीं दिखी।

  • Related Posts

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य ज्योतिष शास्त्र में केतु को एक रहस्यमयी छाया ग्रह माना जाता है. राहु की तरह…

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार जयपुर पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। सीएसटी (CST) टीम ने गुरुवार को कार्रवाई…

    You Missed

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: ट्रैक्टर से टक्कर मारने और कुचलने का प्रयास, तीन नामजद सहित अन्य पर मामला

    बीकानेर: ट्रैक्टर से टक्कर मारने और कुचलने का प्रयास, तीन नामजद सहित अन्य पर मामला

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या