बीकानेर: युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में था युवक, फावड़े से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर भाइयों ने कर दी हत्या

बीकानेर: युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में था युवक, फावड़े से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर भाइयों ने कर दी हत्या

बीकानेर। रासीसर गांव में पांच दिन पहले हुए ट्रक चालक अनिल कुमार पूनियां हत्याकांड का पुलिस ने संवाददाता सम्मेलन कर सनसनीखेज खुलासा किया है। इस ब्लाइंड मर्डर में मृतक के ही दो चचेरे भाई आरोपी निकले, जिन्होंने हत्या के बाद शक से बचने के लिए अंतिम संस्कार तक में शामिल होकर लोगों को गुमराह किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारी लाल मीणा ने बताया कि 23 मार्च को मृतक के पिता भगवानाराम विश्नोई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। मामला पूरी तरह ब्लाइंड था, जिसे सुलझाने के लिए विशेष टीमें गठित कर तकनीकी, वैज्ञानिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की गई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

आपत्तिजनक हालत बनी हत्या की वजह
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि घटना से एक रात पहले आरोपी जगदीश ने अनिल को एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इससे आक्रोशित होकर उसने अपने चचेरे भाई रामकुमार बिश्नोई के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। अगली सुबह दोनों ने मौका पाकर अनिल के घर में घुसकर फावड़े से सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

  • Related Posts

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य ज्योतिष शास्त्र में केतु को एक रहस्यमयी छाया ग्रह माना जाता है. राहु की तरह…

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार जयपुर पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। सीएसटी (CST) टीम ने गुरुवार को कार्रवाई…

    You Missed

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: ट्रैक्टर से टक्कर मारने और कुचलने का प्रयास, तीन नामजद सहित अन्य पर मामला

    बीकानेर: ट्रैक्टर से टक्कर मारने और कुचलने का प्रयास, तीन नामजद सहित अन्य पर मामला

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या