बीकानेर: एक ही परिवार के 8 लोग फूड पॉइजनिंग से बीमार, एक की हालत गंभीर

बीकानेर: एक ही परिवार के 8 लोग फूड पॉइजनिंग से बीमार, एक की हालत गंभीर

बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र के मुंडसर गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के 8 लोग सोमवार रात खाना खाने के बाद अचानक बीमार हो गए। सभी को गंभीर हालत में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्यों ने रात को दाल व अन्य भोजन किया था, जिसके बाद उन्हें उल्टी-दस्त और तबीयत बिगड़ने की शिकायत होने लगी। हालत बिगड़ने पर सुबह सभी को अस्पताल लाया गया। बीमार होने वालों में चार पुरुष, दो महिलाएं और दो छोटे बच्चे शामिल हैं। सभी को पीबीएम अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती किया गया, जबकि दोनों बच्चों को बच्चों के अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

पीबीएम अस्पताल के डॉक्टर शुभकरण के अनुसार, प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई गई है। बताया जा रहा है कि दाल खाने के बाद यह स्थिति बनी। सभी मरीजों का इलाज जारी है और सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। एक मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि बाकी खतरे से बाहर हैं।

  • Related Posts

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम बीकानेर। नगर निगम और 6 नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में…

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता