बीकानेर: इस फैसले के बाद अब इतने घंटे खुलेंगे बाजार, ये है वजह

बीकानेर: इस फैसले के बाद अब इतने घंटे खुलेंगे बाजार, ये है वजह

बीकानेर। सरकार अब शहरों में 24 घंटे बाजार खोलने की तैयारी में है। पहले फेज में जयपुर, बीकानेर, अजमेर सहित 123 बड़े शहरों में यह व्यवस्था शुरू होगी। दूसरे फेज में गांव और छोटे शहर लाए जाएंगे। सरकार के फैसले से व्यापार आसान होगा। पर्यटन व नाइट लाइफ को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ रोजगार के दायरे भी खुलेंगे। आजीवन रजिस्ट्रेशन के बाद लाइसेंस प्रणाली खत्म होगी। ऐसे में भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। हालांकि, सरकार ने नियोजक के लिए कुछ शर्तें भी लगाई हैं। इसमें कार्मिकों से अधिकतम 10 घंटे ही काम लिया जा सकेगा, लेकिन साप्ताहिक घंटे 48 से अधिक नहीं होंगे। कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन अवकाश देना होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही, उनके खिलाफ न्यायालय में वाद भी दायर किया जा सकेगा। इसमें जुर्माने के प्रावधान भी किए गए हैं।

गौरतलब है कि सरकार ने बजट 2026-27 में 24 घंटे बाजार खोलने की घोषणा की थी। राजस्थान दुकान एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम में पंजीकृत संस्थानों में यह प्रस्ताव लागू होंगे। अधिसूचना तैयार है और जिस दिन राजस्थान राजपत्र में प्रकाशन होगा उसी दिन से लागू हो जाएगा। हालांकि इजरायल-ईरान युद्ध के चलते इसमें देरी हो रही है। सेवा क्षेत्र में कामगारों की मांग बढ़ेगी नए संस्थान भी खुलेंगे। सेवा एवं रिटेल क्षेत्र में नए रोजगार खुलेंगे। मौजूदा बड़े संस्थानों में नाइट शिफ्ट में अतिरिक्त स्टाफ की आवश्यकता होगी। ऐसे में सेवा क्षेत्र में उछाल आने की उम्मीद है। रात में सुरक्षा एवं पुलिसिंग के लिए सरकार की ओर से पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। सुविधाएं बढ़ेंगी, अर्थव्यवस्था में तेजी 24 घंटे बाजार खुलने से नाइट लाइफ और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। देर रात काम करने वाले लोगों को सुविधाएं मिलेंगी। शिफ्टों में काम से अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी। भू-उपयोग परिवर्तन, भवन निर्माण एवं श्रम विभाग से जुड़ी मंजूरियों के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

पहले चरण में इन शहरों में खुलेंगे 24 घंटे बाजार…

जयपुर संभाग

जयपुर, चौमूं, कोटपूतली, सांभर, फुलेरा, चाकसू, शाहपुरा, बस्सी, अलवर, राजगढ़, खैरथल, भिवाड़ी, बहरोड़, तिजारा, दौसा, बांदीकुई, लालसोट, सीकर, फतेहपुर, रामगढ़, लक्ष्मणगढ़, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, खंडेला, झुंझुनूं, नवलगढ़, चिड़ावा, पिलानी, बिसाऊ, मुकंदगढ़, उदयपुरवाटी और टोंक।

जोधपुर संभाग

जोधपुर, पीपाड़, बिलाड़ा, फलौदी, पाली, सोजत, सादड़ी, सुमेरपुर, बाली, जैतारण, फालना, जालोर, भीनमाल, सांचौर, सिरोही, आबूरोड, शिवगंज, नागौर, लाडनूं, मेड़ता सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डीडवाना, बाड़मेर, बालोतरा, जैसलमेर।

अजमेर संभाग

अजमेर, नसीराबाद, ब्यावर, किशनगढ़, केकड़ी, बिजयनगर

उदयपुर संभाग

उदयपुर, सलूंबर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सागवाड़ा, राजसमंद, नाथद्वारा, चित्तौड़गढ़, निम्बाहेड़ा, कपासन, प्रतापगढ़

कोटा संभाग

कोटा, रामगंजमंडी, बारां, झालावाड़, भवानीमंडी, झालरापाटन, बूंदी, लाखेरी, केशोरायपाटन, नैनवां

भरतपुर संभाग

भरतपुर, डीग, कामां, बयाना, धौलपुर, बाड़ी, राजाखेड़ा, करौली, हिंडौन, टोडाभीम

बीकानेर संभाग

बीकानेर, नोखा, लूणकरणसर, चूरू, रतनगढ़, सरदारशहर, सुजानगढ़, तारानगर, सादुलपुर (राजगढ़), डूंगरगढ़, बीदासर, राजलदेसर, श्रीगंगानगर, रायसिंहनगर, करणपुर, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, नोहर, भादरा, संगरिया।

  • Related Posts

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद बीकानेर। चोरो के हौसले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। नोखा कस्बे के सबसे व्यस्त और…

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या बीकानेर। बुजुर्ग व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र के गौतम चौक का है। पुलिस ने…

    You Missed

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस