पेट्रोल के पैसे मांगने पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दुकानदार के सिर पर किए कई वार

पेट्रोल के पैसे मांगने पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दुकानदार के सिर पर किए कई वार

डीग में दुकानदार की हत्या पेट्रोल के पैसे मांगने पर की गई थी। आरोपी ने दुकानदार पर लाठी से वार किए, जिससे उसका सिर फूट गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। सीकरी थाना पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। डीग एसपी कांबले शरण गोपीनाथ ने बताया- सीकरी थाना इलाका निवासी अजरुद्दीन ने शनिवार को रिपोर्ट दी थी। बताया था कि उसका भाई यूसुफ (55) निवासी टट्टा का बास गांव में अपने खेतों के बाहर छोटी सी दुकान चलाता था। वह दुकान से ही अवैध पेट्रोल भी बेचता था। शनिवार सुबह जब करीब 5 बजे यूसुफ की पत्नी उसे चाय देने गई तो लहूलुहान हालत में उसकी लाश खाट पर पड़ी थी। उसका मोबाइल फोन भी गायब था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मोबाइल की लोकेशन को ट्रैस कर आरोपी महेंद्र (30) निवासी नगली बाल, थाना नौगांव जिला अलवर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में महेंद्र ने हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया- महेंद्र सीकरी में रिश्तेदार के घर आया था। इस बीच उसकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया और वह नशे में था। वह सुबह करीब 4 बजे यूसुफ की दुकान पर गया। वहां यूसुफ सो रहा था। उसने यूसुफ को जगाया और बाइक में पेट्रोल डालने को कहा। महेंद्र के पास देने के लिए पैसे नहीं थे। उसने बाइक में पेट्रोल डलवा लिया। जब यूसुफ ने पैसे मांगे तो उसने पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद उसकी यूसुफ से कहासुनी हो गई। गुस्साए महेंद्र ने वहां रखी लाठी उठाई और यूसुफ के सिर पर लगातार 5 से 6 वार किए। यूसुफ के सिर से खून बहने लगा। वह खाट पर गिर पड़ा। इसके बाद महेंद्र उसका मोबाइल लेकर फरार हो गया।

  • Related Posts

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम बीकानेर। नगर निगम और 6 नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में…

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता