राजस्थान में इस बार 25 दिसम्बर से नहीं होंगे शीतकालीन अवकाश, पढ़े यह खबर

राजस्थान में इस बार 25 दिसम्बर से नहीं होंगे शीतकालीन अवकाश, पढ़े यह खबर

जयपुर। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में इस बार 25 दिसम्बर से शीतकालीन अवकाश नहीं होंगे। हालांकि राजस्थान सरकार ने अभी तक इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किए हैं, लेकिन इस दौरान स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। ऐसे में 25 दिसम्बर से शीतकालीन अवकाश की कोई संभावना नजर नहीं आती है। पिछले दिनों शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भी शीतकालीन अवकाश 25 दिसम्बर से करने को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि राजस्थान में सर्दियों को देखते हुए ही शीतकालीन अवकाश घोषित किए जाएंगे। तभी से ही 25 दिसम्बर से शीतकालीन अवकाश को लेकर छात्रों-शिक्षकों के अलावा अभिभावकों में असमंजस का माहौल बना हुआ था। लेकिन अब शिक्षा विभाग ने शीतकालीन अवकाश के दौरान ही अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं रखी हैं, ऐसे में शीतकालीन अवकाश की उम्मीद 25 दिसम्बर से नजर नहीं आ रही है।

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने मंगलवार को राज्य स्तर पर होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी किया है। ये अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 12 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक आयोजित होंगी। इसमें 26 दिसम्बर व 27 दिसम्बर को दोनों पारियों में कक्षा नौ से बारहवीं तक परीक्षाएं रखी गई हैं। हालांकि शिक्षा विभाग ने 26 व 27 दिसम्बर को परीक्षाओं का आयोजन किया है। लेकिन टाइम टेबल में एक शर्त भी लगाई है कि यदि किसी कारणवश राज्य सरकार द्वारा परीक्षा अवधि में अवकाश घोषित किया जाता है तो उन दिनों की परीक्षाएं परीक्षा समाप्ति की तिथि के बाद अग्रिम कार्य दिवस वाली तिथि में करवाई जाएगी।

मिठाई की दुकान पर पिस्तौल के दम पर लूट, 82 हजार की नगदी सहित सोने की अंगूठी लूटी

  • Related Posts

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार बीकानेर। नशीले पदार्थो के मामले में पुलिस ने दो वांछित को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुक्ताप्रसाद पुलिस टीम ने की…

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के कालू बास इलाके में सोमवार रात्रि को दो पक्षों के बीच मारपीट…

    You Missed

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत