प्रेमजाल में फंसाकर नशा बिकवाती थी महिला होमगार्ड, 150 ग्राम एमडी और 2 किलो गांजे के साथ 2 गिरफ्तार

प्रेमजाल में फंसाकर नशा बिकवाती थी महिला होमगार्ड, 150 ग्राम एमडी और 2 किलो गांजे के साथ 2 गिरफ्तार

जयपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत शास्त्री नगर थाना पुलिस और जिला विशेष शाखा (डीएसटी) उत्तर ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में महिला होमगार्ड समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 150 ग्राम एमडी, करीब दो किलो गांजा और एक स्कूटी बरामद की है। दोनों मामलों में संबंधित थानों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) करण शर्मा ने बताया कि पहले मामले में हनुमान नगर द्वितीय, लालचंदपुरा निवासी मीनू गुप्ता को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 125 ग्राम एमडी और करीब दो किलो गांजा बरामद हुआ है। इस संबंध में थाना खोरा बीसल में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला राजस्थान होमगार्ड में कार्यरत थी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला युवकों को प्रेम जाल में फंसाकर उनसे नशा बिकवाने का काम कराती थी। वह स्कूल-कॉलेज परिसरों, पॉश इलाकों के कैफे और फैक्टरी एरिया में युवकों के जरिए नशा सप्लाई करवाती थी। इसके अलावा वह युवकों को पुलिस से बचने के तरीके भी बताती थी और अपनी ‘ऊंची पहुंच’ का डर दिखाकर उन्हें अपने प्रभाव में रखती थी। वहीं दूसरे मामले में झोटवाड़ा के संजय नगर निवासी सिकंदर खान को अंबाबाड़ी स्थित द्रव्यवती नदी के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 25 ग्राम एमडी और एक स्कूटी बरामद की है। इस संबंध में शास्त्री नगर थाने में प्रकरण दर्ज किया है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत मंत्रियों, विधायकों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन बीकानेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर आगमन पर आज…

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को दोबारा बहला-फुसलाकर ले…

    You Missed

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये खबर बीकानेर में अमित शाह दौरा, कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, नो-व्हीकल जोन घोषित

    घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये खबर  बीकानेर में अमित शाह दौरा, कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, नो-व्हीकल जोन घोषित

    बीकानेर: प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने नहर में कूदकर दी जान, हाथ बंधे मिले शव

    बीकानेर: प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने नहर में कूदकर दी जान, हाथ बंधे मिले शव

    इंजीनियर पति के कामवाली बाई से थे अवैध संबंध, विरोध करने पर पत्नी से करता था मारपीट

    इंजीनियर पति के कामवाली बाई से थे अवैध संबंध, विरोध करने पर पत्नी से करता था मारपीट

    बीकानेर: इस जगह ट्रांसफार्मर से आग, दो गाय, तीन बछड़ों की मौत

    बीकानेर: इस जगह ट्रांसफार्मर से आग, दो गाय, तीन बछड़ों की मौत