बीकानेर: भीषण सड़क हादसा, टैंकर में जा घुसा ट्रक, एक की मौत

बीकानेर: भीषण सड़क हादसा, टैंकर में जा घुसा ट्रक, एक की मौत

बीकानेर। लूणकरणसर की भारतमाला रोड़ पर ट्रक और टैंकर में भीषण भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 3-4 घायल हो गए। सूचना के अनुसार भारतमाला रोड़ सहजरासर व ढ़ाणी भोपाला के बीच खड़े टैंकर में ट्रक जा घुसा। जिसमें सायला तहसील, जालोर निवासी 35 वर्षीय इकबाल खां पुत्र तेज मोहम्मद की मौत हो गई। वहीं उसके साथी 30 वर्षीय निबाब खां पुत्र आलम खां, रजाक पुत्र जालम खां व एक अन्य घायल हुए। निबाब का पैर कुचल गया।

वहीं ट्रक चालक बालोतरा निवासी तगाराम पुत्र जेठाराम मूंड गंभीर हालत में है। तगाराम व निबाब खां को पीबीएम रेफर किया। सूचना के अनुसार मृतक सहित जालोर निवासी चारों व्यक्तियों यहां ढ़ाबे पर खाना खाने उतरे थे। खाना खाकर चारों टैंकर के पीछे हिस्से की जांच कर रहे थे। तभी ट्रक अंदर आ घुसा। इकबाल बीचों बीच था, उसकी वह मौके पर ही मौत हो गई। निबाब का पैर चक्के के नीचे आ गया। अन्य दो को मामूली चोटें आईं। वहीं ट्रक चालक तगाराम स्टेयरिंग वाले हिस्से में बुरी तरह फंस गया। उसका पैर अलग ही हो गया। वहीं पेट गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुआ। उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

  • Related Posts

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज जालोर जिले के मोरसीम गांव में शादी समारोह में डांस कर रही बिजनेसमैन की…

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित बीकानेर। बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में फरार आरोपियों…

    You Missed

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट