एक्टर विजय होंगे तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ, TVK को मिला 121 विधायकों का समर्थन

एक्टर विजय होंगे तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ, TVK को मिला 121 विधायकों का समर्थन

चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सी. जोसेफ विजय रविवार को राज्य के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में सुबह 10 बजे आयोजित होगा। शनिवार को विजय ने राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से लोकभवन में मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया और 121 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे। तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी था। 4 मई को आए चुनाव परिणामों में विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) को सबसे ज्यादा 108 सीटें मिली थीं, लेकिन बहुमत के आंकड़े से वह 10 सीट पीछे रह गई थी।

इसके बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 5 विधायकों, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के 2-2 विधायकों ने TVK को समर्थन दिया। शनिवार को विदुथलाई चिरुथैगल काची और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने भी अपने 2-2 विधायकों का समर्थन देकर विजय का आंकड़ा 121 तक पहुंचा दिया। इधर, चेन्नई के महाबलीपुरम स्थित Four Points by Sheraton Mahabalipuram Resort & Convention Center के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जहां TVK के सभी विधायक ठहरे हुए हैं। तमिलनाडु में पहली बार किसी बड़े फिल्म स्टार के नेतृत्व में नई राजनीतिक पार्टी सरकार बनाने जा रही है, जिससे राज्य की राजनीति में नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।

  • Related Posts

    क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? सोशल मीडिया पर छाया अभियान, 5 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स

    क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? सोशल मीडिया पर छाया अभियान, 5 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों “कॉकरोच जनता पार्टी” (CJP) नाम का अभियान तेजी…

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया बाड़मेर। रविंद्र सिंह भाटी ने मंगलवार को मजदूरों की मांगों को लेकर प्रदर्शन के दौरान खुद पर…

    You Missed

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम

    बीकानेर के इस ऑफिस में साथियों के रीजनल मैनेजर और कर्मचारियों को धमकाने पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

    बीकानेर के इस ऑफिस में साथियों के रीजनल मैनेजर और कर्मचारियों को धमकाने पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

    आज 30-जिलों में बारिश का अलर्ट, इस जगह स्कूलों की छुट्टी, जानें- अगले 3 दिन कैसा रहेगा मानसून

    आज 30-जिलों में बारिश का अलर्ट, इस जगह स्कूलों की छुट्टी, जानें- अगले 3 दिन कैसा रहेगा मानसून

    बीकानेर: इस रोड़ पर हुआ था हादसा, घायल दूसरे युवक की भी हुई मौत

    बीकानेर: इस रोड़ पर हुआ था हादसा, घायल दूसरे युवक की भी हुई मौत

    11 अगस्त को शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन, 4 राशियों पर संकट, न करें ये गलती!

    11 अगस्त को शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन, 4 राशियों पर संकट, न करें ये गलती!

    बीकानेर: पैर फिसलने से घर के कुंड में गिरने से युवती की मौत

    बीकानेर: पैर फिसलने से घर के कुंड में गिरने से युवती की मौत