बीकानेर में इस जगह बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी पर तान दिया हथियार, पढ़ें ये खबर

बीकानेर में इस जगह बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी पर तान दिया हथियार, पढ़ें ये खबर

बीकानेर। मुख्य बाजार में गुरुवार रात करीब नौ बजे कार सवार बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी पर हथियार तान दिए। पीड़ित ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी कार दौड़ाई। उसका बदमाशों ने पीछा किया। कार का टायर फटने के बावजूद पीड़ित व्यवसायी सीधे थाने पहुंच गया, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर बदमाशों का पीछा किया, तो आरोपी अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। मामला लूणकरणसर का है। थानाधिकारी गणेश बिश्नोई ने बताया कि मुख्य बाजार में लालचंद सोनी की दुकान है। रात को दुकानदार दुकान बंद कर घर जा रहा था। इसी दौरान अचानक दो से तीन आदमी मुंह बांधकर आए और उस पर हथियार तान दिए। लालचंद ने घबराने के बजाय अपनी कार में बैठकर उसे भगाना शुरू कर दिया। बदमाशों ने अपनी गाड़ी से व्यवसायी का पीछा किया। इस दौरान लालचंद की कार का टायर भी फट गया, लेकिन वे रुके नहीं और सीधे गाड़ी लेकर थाने पहुंच गए। उसके थाने में घुसते ही पुलिस तुरंत एक्टिव हुई और मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देख आरोपी राजासर भाटियान के पास अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस के अनुसार बदमाशों की गाड़ी में दो जने सवार थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि करीब 10-15 दिन पहले किसी मामले में लालचंद का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। पुलिस रंजिश सहित अन्य एंगल से मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली। आरोपियों की खेतों में तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य ज्योतिष शास्त्र में केतु को एक रहस्यमयी छाया ग्रह माना जाता है. राहु की तरह…

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार जयपुर पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। सीएसटी (CST) टीम ने गुरुवार को कार्रवाई…

    You Missed

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: ट्रैक्टर से टक्कर मारने और कुचलने का प्रयास, तीन नामजद सहित अन्य पर मामला

    बीकानेर: ट्रैक्टर से टक्कर मारने और कुचलने का प्रयास, तीन नामजद सहित अन्य पर मामला

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या