बीकानेर: आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, लाठी- सरियों से किया हमला

बीकानेर: आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, लाठी- सरियों से किया हमला

बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र के जयमलसर गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। घटना 22 मई की रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार चौहानो का मोहल्ला, जयमलसर निवासी किशन सिंह पुत्र अर्जुन सिंह राजपूत ने बताया की पुरानी रंजिश को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-सरियों से हमला कर दिया गया। आरोप है कि एकराय होकर आए आरोपियों नेउसक बेटे और भतीजे पर जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के हाथ और पैरों में फ्रैक्चर बताया जा रहा है, जिन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पीडि़त पक्ष ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि जयपाल सिंह, अजय सिंह, महेंद्र सिंह, उदय सिंह, शिव सिंह, रविंद्र सिंह, रवि सिंह, धन्ने सिंह, तेमड़ सिंह सहित 8-10 अन्य लोगों ने मिलकर हमला किया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई श्रवणराम के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है तथा घायलों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की भूमिका की गंभीरता से जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    बीयर बार में युवतियों से शराब परोसवाई, कमिश्नर के आदेश की परवाह नहीं

    बीयर बार में युवतियों से शराब परोसवाई, कमिश्नर के आदेश की परवाह नहीं आबकारी विभाग के कमिश्नर के आदेश के बावजूद अलवर शहर के बीयर बार में युवतियों को फिर…

    ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो युवकों की मौत, हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार

    ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो युवकों की मौत, हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार भीलवाड़ा में बिजौलिया थाना क्षेत्र में रविवार को हादसे में मोपेड सवार दो युवकों…

    You Missed

    बीयर बार में युवतियों से शराब परोसवाई, कमिश्नर के आदेश की परवाह नहीं

    बीयर बार में युवतियों से शराब परोसवाई, कमिश्नर के आदेश की परवाह नहीं

    ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो युवकों की मौत, हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार

    ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो युवकों की मौत, हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार

    बीकानेर: आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, लाठी- सरियों से किया हमला

    बीकानेर: आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, लाठी- सरियों से किया हमला

    पत्नी की तलाश में निकला था ‘गुलाब’, घर से 200 मीटर दूर मौत ने घेरा

    पत्नी की तलाश में निकला था ‘गुलाब’, घर से 200 मीटर दूर मौत ने घेरा

    बीकानेर: बिना मान्यता चल रहे इतने स्कूलों को नोटिस:मान्यता अपर प्राइमरी की, डमी एडमिशन और कोचिंग संस्थान की भी जांच

    बीकानेर: बिना मान्यता चल रहे इतने स्कूलों को नोटिस:मान्यता अपर प्राइमरी की, डमी एडमिशन और कोचिंग संस्थान की भी जांच

    7 जिलों में हीटवेव की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    7 जिलों में हीटवेव की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम