बीयर बार में युवतियों से शराब परोसवाई, कमिश्नर के आदेश की परवाह नहीं

बीयर बार में युवतियों से शराब परोसवाई, कमिश्नर के आदेश की परवाह नहीं
आबकारी विभाग के कमिश्नर के आदेश के बावजूद अलवर शहर के बीयर बार में युवतियों को फिर से शराब परोसने में लगा दिया गया है। एक सप्ताह पहले ही कमिश्नर के आदेश पर युवतियों को बीयर बार से हटाया गया था। अब आबकारी अधिकारी अलवर को शिकायत पहुंची है, इसके बावजूद अधिकारियों ने सख्ती नहीं की है। बीयर बार संचालकों की मनमर्जी जारी है।

17 मई को अलवर के बार संचालकों का एक प्रतिनिधिमंडल जयपुर में आबकारी आयुक्त नमित मेहता से मिला था। प्रतिनिधिमंडल ने बार संचालन में आ रही समस्याओं और नियमों के पालन को लेकर चर्चा की। तब कमिश्नर को शिकायत दी गई थी कि नियमों के विरुद्ध कुछ बार में युवतियों को बीयर परोसने में लगा रखा है। जबकि कुछ बीयर बार पर सख्ती है। यहां दोहरा बर्ताव है, जिसके कारण अधिकतर बार संचालक परेशान हैं। शिकायत पर कमिश्नर ने तुरंत अलवर आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए थे कि बीयर बार में महिला और युवतियों को बीयर या शराब परोसने पर सख्ती की जाए, लेकिन अलवर में ऐसा नहीं हुआ। अब भी कुछ बीयर बार में युवतियों को बीयर परोसने में लगाया हुआ है, जिसकी शिकायत भी की गई है, लेकिन अब तक कार्यवाही नहीं की गई है।

  • Related Posts

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस बीकानेर। घर के बाहर चौकी पर एक शिक्षक घायल अवस्था में मिला। मामला लूणकरणसर का है। जानकारी के…

    राजस्थान में 2 दिन अतिभारी बारिश की चेतावनी, बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान में 2 दिन अतिभारी बारिश की चेतावनी, बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव होने के साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई है।…

    You Missed

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    राजस्थान में 2 दिन अतिभारी बारिश की चेतावनी, बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान में 2 दिन अतिभारी बारिश की चेतावनी, बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    बच्चें के साथ टांके में कूदी महिला, तीनों की मौत, 2 महीने पहले हुआ था बेटे का जन्म

    बच्चें के साथ टांके में कूदी महिला, तीनों की मौत, 2 महीने पहले हुआ था बेटे का जन्म

    बीकानेर से जा रही ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    बीकानेर से जा रही ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    बीकानेर: व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

    बीकानेर: व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम