बीकानेर: शैक्षणिक संस्थानों के निकट 500 मीटर का दायरा मादक पदार्थों के लिए प्रतिबंधित

बीकानेर: शैक्षणिक संस्थानों के निकट 500 मीटर का दायरा मादक पदार्थों के लिए प्रतिबंधित
बीकानेर। राजस्थान को पूरी तरह नशामुक्त बनाने के लिए राजस्थान पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स और गैर-सरकारी संगठनों ने ‘ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा’ की शुरुआत की है। युवाओं, खासकर स्टूडेंट को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए एएनटीएफ की ओर से अभियान शुरू किया गया है। इसमें किसी भी शैक्षणिक संस्थान के 500 मीटर के दायरे में मादक पदार्थों की बिक्री, सेवन या उनके विज्ञापन पर पूरी तरह रोक रहेगी। छात्र बिना किसी डर के नशीली दवाओं की गुप्त रिपोर्ट कर सकें, इसके लिए परिसरों में शिकायत और सुझाव ड्रॉप बॉक्स लगाए जा रहे हैं।

स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर तस्करी की जानकारी साझा करने के लिए परिसरों में शिक्षक और छात्र स्वयंसेवकों की पहचान की जा रही है। प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों में कुल 3168 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान नशे के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए 109 छात्र स्वयंसेवक और 49 शिक्षक योद्धा तैयार किए गए, जबकि 3211 लोगों को जीवन में कभी भी नशा न करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। बीकानेर में भी डीवाईएसपी अनिल कुमार और इंस्पेक्टर महेन्द्रदत्त शर्मा ने सिंथेसिस संस्थान में 225 स्टूडेंट को शपथ दिलाई। 5 स्वयंसेवक और इतने की शिक्षक यौद्वा बनाए।

  • Related Posts

    युवती का किडनैप कर रेप किया, फिर गला दबाकर मारा, आरोपी ने दादी को फोन कर बोला- मैंने जहर खा लिया

    युवती का किडनैप कर रेप किया, फिर गला दबाकर मारा, आरोपी ने दादी को फोन कर बोला- मैंने जहर खा लिया अजमेर। जिले के एक गांव में युवक ने अपने…

    बीकानेर: इस जगह साइबर अपराध का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: इस जगह साइबर अपराध का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने ऑपरेशन म्युल हंटर के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई…

    You Missed

    युवती का किडनैप कर रेप किया, फिर गला दबाकर मारा, आरोपी ने दादी को फोन कर बोला- मैंने जहर खा लिया

    युवती का किडनैप कर रेप किया, फिर गला दबाकर मारा, आरोपी ने दादी को फोन कर बोला- मैंने जहर खा लिया

    बीकानेर: शैक्षणिक संस्थानों के निकट 500 मीटर का दायरा मादक पदार्थों के लिए प्रतिबंधित

    बीकानेर: शैक्षणिक संस्थानों के निकट 500 मीटर का दायरा मादक पदार्थों के लिए प्रतिबंधित

    बीकानेर: इस जगह साइबर अपराध का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: इस जगह साइबर अपराध का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये खबर बीकानेर में अमित शाह दौरा, कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, नो-व्हीकल जोन घोषित

    घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये खबर  बीकानेर में अमित शाह दौरा, कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, नो-व्हीकल जोन घोषित