बीकानेर: फर्जी अकाउंट बना युवतियों से ठगी, ब्लैकमेल करने का भी आरोप

बीकानेर: फर्जी अकाउंट बना युवतियों से ठगी, ब्लैकमेल करने का भी आरोप

बीकानेर। सोशल मीडिया पर ज्योतिष गुरु किन्नर गुरु मां के रूप में फर्जी अकाउंट क्रिएट कर उस पर संपर्क करने वाले युवक, युवतियों को ठगने वाले गिरोह में जुड़े एक और आरोपी विकास भार्गव को साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा है। आरोपी को जयपुर शहर से पकड़ा गया है जो गोपेश्वरा बस्ती क्षेत्र का रहने वाला है। अदालत ने आरोपी से पूछताछ के लिए चार दिन का रिमांड मंजूर किया है। साइबर क्राइम ब्रांच के अनुसार इस मामले में पहले राजस्थान के बीकानेर के भार्गव मोहल्ला निवासी रजनीश भार्गव को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के आधार पर जयपुर से विकास की पकड़ा। इस मामले एक और आरोपी रवि भार्गव फरार है जो बीकानेर में गोपेश्वर बस्ती का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच में दर्ज मामले में पीड़िता का आरोप है कि उसने एस्ट्रोलॉजर पूजा मां नाम के अकाउंट पर दिए नंबर पर संपर्क किया। विधि और वशीकरण के नाम पर उससे फोटो मंगाए और फिर फोटो को एडिट कर उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए उसका आपत्तिजनक अवस्था का वीडियो स्क्रीन रेकॉर्ड करते हुए बना लिया। वीडियो वायरल करने के नाम पर उससे 1.43 लाख रुपए ठग लिए थे। साइबर क्राइम बांच के मुताबिक जांच में सामने आया कि आरोपियों के अलग अलग बैंक अकाउंट में बीते दी सालों में 60 लाख रुपए के ट्रांजेक्शन मिले हैं। एक महीने में 300 मोबाईल नंबरों पर इन्होंने संपर्क किया है। 65 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी की होने की बात सामने आई है।

  • Related Posts

    बीकानेर: हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, इस समय बीकानेर से दिल्ली जाएगी फ्लाइट

    बीकानेर: हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, इस समय बीकानेर से दिल्ली जाएगी फ्लाइट बीकानेर से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों और कारोबारी वर्ग के लिए बड़ी राहत भरी…

    शिक्षा विभाग का नया आदेश, संविदा शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, पढ़े ये खबर

    शिक्षा विभाग का नया आदेश, संविदा शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, पढ़े ये खबर बीकानेर। राजस्थान शिक्षा विभाग में संविदा पर कार्यरत सहायक अध्यापक अब नौकरी के साथ उच्च अध्ययन…

    You Missed

    बीकानेर: हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, इस समय बीकानेर से दिल्ली जाएगी फ्लाइट

    बीकानेर: हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, इस समय बीकानेर से दिल्ली जाएगी फ्लाइट

    शिक्षा विभाग का नया आदेश, संविदा शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, पढ़े ये खबर

    शिक्षा विभाग का नया आदेश, संविदा शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: फर्जी अकाउंट बना युवतियों से ठगी, ब्लैकमेल करने का भी आरोप

    बीकानेर: फर्जी अकाउंट बना युवतियों से ठगी, ब्लैकमेल करने का भी आरोप

    युवती का किडनैप कर रेप किया, फिर गला दबाकर मारा, आरोपी ने दादी को फोन कर बोला- मैंने जहर खा लिया

    युवती का किडनैप कर रेप किया, फिर गला दबाकर मारा, आरोपी ने दादी को फोन कर बोला- मैंने जहर खा लिया

    बीकानेर: शैक्षणिक संस्थानों के निकट 500 मीटर का दायरा मादक पदार्थों के लिए प्रतिबंधित

    बीकानेर: शैक्षणिक संस्थानों के निकट 500 मीटर का दायरा मादक पदार्थों के लिए प्रतिबंधित

    बीकानेर: इस जगह साइबर अपराध का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: इस जगह साइबर अपराध का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे