बीकानेर के प्रतिष्ठित ब्रांड के नाम से बेचा जा रहा था नकली घी, दबिश देकर जब्त किया माल

बीकानेर के प्रतिष्ठित ब्रांड के नाम से बेचा जा रहा था नकली घी, दबिश देकर जब्त किया माल

बीकानेर। बीकानेर के प्रतिष्ठित ब्रांड लोटस जैसे घी पर बड़ी कार्रवाई की गयी है। यह कार्रवाई सीकर में डीएसबी ब्रांच ने रींगस में की है। जहां पर देर रात को सीकर-जयपुर बॉर्डर पर स्थित एक घर में दबिश देकर 210 किलो नकली घी पकड़ा है। साथ ही कंपनियों के खाली टिन भी मिले। पुलिस ने मामले में नकली घी बनाने वाले आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। पुलिस को ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए सूचना मिली थी कि सरगोठ गांव में एक मकान में नकली घी बनाया जा रहा है। इसके बाद टीम के साथ कमलेश सिंह पुत्र भवानी सिंह के मकान पर दबिश दी गई। यहां पर लोटस घी के 14 टिन भरे हुए मिले। इसके अलावा 2 पैकिंग मशीन, लोटस घी के 140, सरस के 2, वनस्पति के 21, दीपज्योति के 4 खाली टिन मिले। मामले में लोटस कंपनी के प्रतिनिधियों के द्वारा रींगस पुलिस थाने में कॉपीराइट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया गया। अब तक की इन्वेस्टीगेशन में सामने आया है कि आरोपी युवक कमलेश सिंह पाम ऑयल और फ्लेवर से नकली की तैयार करता था। ऐसे में टिन की आधी रेट में नकली घी तैयार हो जाता। जिसे दोगुनी कीमत में मार्केट में बेचा जाता था। मामले में आरोपी कमलेश सिंह से पूछताछ जारी है।

  • Related Posts

    केमिस्ट का शव नहर में मिला, तीन दिन पहले बदमाशों ने किडनैप किया था

    केमिस्ट का शव नहर में मिला, तीन दिन पहले बदमाशों ने किडनैप किया था श्रीगंगानगर में 23 मई की रात कार सवार 5 बदमाशों ने केमिस्ट को किडनैप कर लिया।…

    पेट्रोल पंप संचालकों की 1 जून से हड़ताल पर जाने की चेतावनी, ये है वजह

    पेट्रोल पंप संचालकों की 1 जून से हड़ताल पर जाने की चेतावनी, ये है वजह बीकानेर। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते पेट्रोलियम पदार्थो के दामों में लगातार बढ़ोतरी…

    You Missed

    केमिस्ट का शव नहर में मिला, तीन दिन पहले बदमाशों ने किडनैप किया था

    केमिस्ट का शव नहर में मिला, तीन दिन पहले बदमाशों ने किडनैप किया था

    पेट्रोल पंप संचालकों की 1 जून से हड़ताल पर जाने की चेतावनी, ये है वजह

    पेट्रोल पंप संचालकों की 1 जून से हड़ताल पर जाने की चेतावनी, ये है वजह

    बीकानेर के प्रतिष्ठित ब्रांड के नाम से बेचा जा रहा था नकली घी, दबिश देकर जब्त किया माल

    बीकानेर के प्रतिष्ठित ब्रांड के नाम से बेचा जा रहा था नकली घी, दबिश देकर जब्त किया माल

    आम आदमी पर महंगाई की मार: सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले ही महंगे

    आम आदमी पर महंगाई की मार: सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले ही महंगे

    सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए आज कितने रुपये सस्ते हुए दाम निवेशकों का बदला रुख

    सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए आज कितने रुपये सस्ते हुए दाम निवेशकों का बदला रुख

    बड़ी खबर: सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, बोट्स और मिसाइल साइट को बनाया निशाना

    बड़ी खबर: सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, बोट्स और मिसाइल साइट को बनाया निशाना