केमिस्ट का शव नहर में मिला, तीन दिन पहले बदमाशों ने किडनैप किया था

केमिस्ट का शव नहर में मिला, तीन दिन पहले बदमाशों ने किडनैप किया था
श्रीगंगानगर में 23 मई की रात कार सवार 5 बदमाशों ने केमिस्ट को किडनैप कर लिया। घटना के तीन दिन बाद 26 मई को युवक का शव लखुवाली हेड के पास हाथ-पैर रस्सी से बंधा हुआ बरामद किया गया। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक के मामा ने जवाहर नगर थाने में किडनैप-मारपीट का मामला दर्ज कराया था। साथ ही मृतक की पत्नी पर भी बदमाशों के साथ शामिल होने का शक जताया। मृतक केमिस्ट कपिल जिंदल (32) मूल रूप से श्रीगंगानगर के गांव 52 आरबी का रहने वाला है। भारद्वाज कॉलोनी पीरखाना रोड पर शिव मंदिर के पीछे किराए पर रहता था। शहर के एसएसबी रोड पर उसकी मेडिकल शॉप है। पदमपुर इलाके में रहने वाले उसके मामा विनय कुमार ने सोमवार शाम को थाने में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में विनय कुमार ने रिपोर्ट में बताया-23 मई की रात सूचना मिली कि करीब 2 बजे पांच लड़के कार लेकर कपिल के रूम पर पहुंचे। वहां कपिल और उसकी पत्नी सुखजीत दोनों थे। कार सवार बदमाशों ने घर में घुसकर कपिल के साथ मारपीट की और किडनैप करके ले गए।

हम कपिल के रूम पर पहुंचे तो मकान में खून के धब्बे मिले। घर में सुखजीत भी नहीं थी। कुछ देर बाद सुखजीत घर लौटी और कहा कि किडनैपर्स मुझे भी ले गए थे। लेकिन मुझे रास्ते में छोड़कर चले गए और कपिल को साथ ले गए।

  • Related Posts

    पेट्रोल पंप संचालकों की 1 जून से हड़ताल पर जाने की चेतावनी, ये है वजह

    पेट्रोल पंप संचालकों की 1 जून से हड़ताल पर जाने की चेतावनी, ये है वजह बीकानेर। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते पेट्रोलियम पदार्थो के दामों में लगातार बढ़ोतरी…

    बीकानेर के प्रतिष्ठित ब्रांड के नाम से बेचा जा रहा था नकली घी, दबिश देकर जब्त किया माल

    बीकानेर के प्रतिष्ठित ब्रांड के नाम से बेचा जा रहा था नकली घी, दबिश देकर जब्त किया माल बीकानेर। बीकानेर के प्रतिष्ठित ब्रांड लोटस जैसे घी पर बड़ी कार्रवाई की…

    You Missed

    केमिस्ट का शव नहर में मिला, तीन दिन पहले बदमाशों ने किडनैप किया था

    केमिस्ट का शव नहर में मिला, तीन दिन पहले बदमाशों ने किडनैप किया था

    पेट्रोल पंप संचालकों की 1 जून से हड़ताल पर जाने की चेतावनी, ये है वजह

    पेट्रोल पंप संचालकों की 1 जून से हड़ताल पर जाने की चेतावनी, ये है वजह

    बीकानेर के प्रतिष्ठित ब्रांड के नाम से बेचा जा रहा था नकली घी, दबिश देकर जब्त किया माल

    बीकानेर के प्रतिष्ठित ब्रांड के नाम से बेचा जा रहा था नकली घी, दबिश देकर जब्त किया माल

    आम आदमी पर महंगाई की मार: सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले ही महंगे

    आम आदमी पर महंगाई की मार: सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले ही महंगे

    सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए आज कितने रुपये सस्ते हुए दाम निवेशकों का बदला रुख

    सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए आज कितने रुपये सस्ते हुए दाम निवेशकों का बदला रुख

    बड़ी खबर: सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, बोट्स और मिसाइल साइट को बनाया निशाना

    बड़ी खबर: सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, बोट्स और मिसाइल साइट को बनाया निशाना