सरस-लोटस के नाम पर चल रहा था नकली घी का कारोबार, 210 किलो घी जब्त

सरस-लोटस के नाम पर चल रहा था नकली घी का कारोबार, 210 किलो घी जब्त

सीकर। जिले में नकली और घटिया उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रींगस क्षेत्र में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली घी बनाने के मामले का खुलासा हुआ है। डीएसबी ब्रांच और रींगस पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 210 किलो नकली घी जब्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार रींगस कस्बे के निकट सरगोठ गांव में एक मकान पर छापेमारी कर सरस और लोटस ब्रांड के नाम पर तैयार किया जा रहा नकली घी पकड़ा गया। मामले में आरोपी कमलेश राजपूत को गिरफ्तार कर कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक गर्ग के नेतृत्व में की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर पर नकली स्टिकर लगाकर ब्रांडेड कंपनियों के नाम से घी बेच रहा है। छापेमारी के दौरान मौके से लोटस घी के 14 भरे टिन, दो पैकिंग मशीनें, लोटस के 140 खाली टिन, सरस के 2 टिन, वनस्पति के 21 टिन और दीपज्योति ब्रांड के 4 खाली टिन बरामद किए गए। इसके अलावा बड़ी संख्या में नकली स्टिकर और पैकिंग सामग्री भी जब्त की गई।

पाम ऑयल और फ्लेवर से तैयार हो रहा था नकली घी

डीएसबी ब्रांच के एएसआई महेश कुमार यादव के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पाम ऑयल और फ्लेवर मिलाकर नकली घी तैयार करता था। कम लागत में बने इस घी को ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर ऊंचे दामों में बेचा जाता था।

जांच में यह भी सामने आया है कि नकली घी की सप्लाई खाटूश्यामजी, रींगस और आसपास के क्षेत्रों में की जा रही थी। इसके अलावा बड़े शादी समारोहों, हाईवे किनारे होटलों और अन्य स्थानों पर भी यह घी कम कीमत पर सप्लाई किया जाता था।

यह मामला आमजन की सेहत के साथ खिलवाड़ और नकली उत्पादों के बढ़ते नेटवर्क की ओर इशारा करता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया