बीकानेर: सौतेले पिता की प्रताड़ना से परेशान युवक ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट मिला

बीकानेर: सौतेले पिता की प्रताड़ना से परेशान युवक ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट मिला

बीकानेर। जसरासर थाना क्षेत्र के उड़सर गांव में एक 19 वर्षीय युवक द्वारा पानी के कुण्ड में कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामले में मृतक के नाना ने युवक के सौतेले पिता पर लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए जसरासर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार उड़सर निवासी बीजाराम ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री का पहला विवाह कातर छोटी निवासी तिलोकाराम के साथ हुआ था, जिससे महेन्द्र नामक पुत्र हुआ। पारिवारिक विवाद के चलते करीब 13 वर्ष पूर्व उसकी पुत्री ने नागौर जिले के राजोद निवासी कैलाश के साथ पुनर्विवाह कर लिया था। इसके बाद महेन्द्र भी अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहने लगा।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि सौतेला पिता कैलाश लंबे समय से महेन्द्र को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। उसके साथ मारपीट और गाली-गलौच की जाती थी। मृतक कई बार अपने नाना को इस बारे में जानकारी दे चुका था।

बताया गया कि 26 मई को महेन्द्र अपने ननिहाल उड़सर आया और सौतेले पिता द्वारा परेशान किए जाने की बात कही। इसके बाद बीजाराम और महेन्द्र दोनों राजोद जाकर कैलाश को समझाने पहुंचे, लेकिन वहां भी विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई।

इसके बाद डरा-सहमा महेन्द्र वापस उड़सर लौट आया और शाम करीब 7 बजे ढाणी के पास बने पानी के कुण्ड में कूद गया। परिजन उसे गंभीर हालत में बाहर निकालकर नोखा के बागड़ी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार मृतक के बैग से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बीकानेर: श्रीराम मार्केट की दुकान में लगी आग, मार्केट में मची अफरा-तफरी

    बीकानेर: श्रीराम मार्केट की दुकान में लगी आग, मार्केट में मची अफरा-तफरी बीकानेर। कोटगेट क्षेत्र में बुधवार शाम अचानक एक दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना बाबू…

    बीकानेर: नाबालिंग लड़की को पहले पिलाई शराब, फिर दो युवको ने किया दुष्कर्म! मामला दर्ज

    बीकानेर: नाबालिंग लड़की को पहले पिलाई शराब, फिर दो युवको ने किया दुष्कर्म! मामला दर्ज बीकानेर। नाबालिग से गैंगरेप की खबर सामने आयी है। घटना बुधवार रात को नोखा थाना…

    You Missed

    बीकानेर: श्रीराम मार्केट की दुकान में लगी आग, मार्केट में मची अफरा-तफरी

    बीकानेर: श्रीराम मार्केट की दुकान में लगी आग, मार्केट में मची अफरा-तफरी

    बीकानेर: नाबालिंग लड़की को पहले पिलाई शराब, फिर दो युवको ने किया दुष्कर्म! मामला दर्ज

    बीकानेर: नाबालिंग लड़की को पहले पिलाई शराब, फिर दो युवको ने किया दुष्कर्म! मामला दर्ज

    बीकानेर: सौतेले पिता की प्रताड़ना से परेशान युवक ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट मिला

    बीकानेर: सौतेले पिता की प्रताड़ना से परेशान युवक ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट मिला

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बिगड़ा संतुलन, युवक की गई जान

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बिगड़ा संतुलन, युवक की गई जान

    बीकानेर: कल शहर के इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, देखे अपना क्षेत्र 

    बीकानेर: कल शहर के इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, देखे अपना क्षेत्र 

    मुख्यमंत्री 3 बजे इस्तीफा देंगे, ये होंगे नए सीएम

    मुख्यमंत्री 3 बजे इस्तीफा देंगे, ये होंगे नए सीएम