बीकानेर: डिस्कॉम ऑफिस में घुसकर महिला जेईएन से मारपीट, पति पर केस

बीकानेर: डिस्कॉम ऑफिस में घुसकर महिला जेईएन से मारपीट, पति पर केस
बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में डिस्कॉम के कार्यालय में घुसकर महिला जेईएन से मारपीट और राजकार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। सांगलपुरा स्थित जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डिस्कॉम) के 66 केवी जीएसएस कार्यालय में कार्यरत महिला ने अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार 26 मई को सुबह करीब 11 बजे कार्यालय में काम कर रही थीं। इसी दौरान व्यक्ति वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि उसने महिला थाना बीकानेर में दर्ज एक पुराने मामले को वापस लेने का दबाव बनाया। इनकार करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। लोगों ने बीच-बचाव कर महिला अधिकारी को छुड़ाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। एसपी कार्यालय से मिली शिकायत के आधार पर जेएनवीसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई जयप्रकाश को सौंपी गई है।

  • Related Posts

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और बिना वैध…

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया जैसलमेर जिले में 2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने सुसाइड कर लिया। दंपती…

    You Missed

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन