भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी और बेटे समेत 4 की मौत

नागौर | बीकानेर-जोधपुर बाईपास

नागौर के बीकानेर-जोधपुर बाईपास स्थित रिंग रोड पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बीकानेर से जोधपुर जा रही कार की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और हादसे के बाद आग लग गई।

हादसे में जय सिंह, उनकी पत्नी सुमन कंवर, पुत्र इंद्रवर्धन सिंह तथा मौसेरी सास लक्ष्मी कंवर की मौत हो गई। सभी मृतक जोधपुर निवासी बताए जा रहे हैं और बीकानेर से जोधपुर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत कार सवारों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बीकानेर: तेज आंधी में बिजली तार से टकराकर ट्रक में लगी आग, चालक झुलसा

    बीकानेर: तेज आंधी में बिजली तार से टकराकर ट्रक में लगी आग, चालक झुलसा बीकानेर। शनिवार दोपहर आए तेज रेत के बवंडर और आंधी ने जिलेभर में नुकसान पहुंचाया। कई…

    बीकानेर: बॉयफ्रेंड के साथ मिल महिला ने रची पति को जहर देने की साजिश! पत्नी के बाद प्रेमी भी गिरफ्तार

    बीकानेर: बॉयफ्रेंड के साथ मिल महिला ने रची पति को जहर देने की साजिश! पत्नी के बाद प्रेमी भी गिरफ्तार बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में पति को मारने की…

    You Missed

    भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी और बेटे समेत 4 की मौत

    भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी और बेटे समेत 4 की मौत

    बीकानेर: तेज आंधी में बिजली तार से टकराकर ट्रक में लगी आग, चालक झुलसा

    बीकानेर: तेज आंधी में बिजली तार से टकराकर ट्रक में लगी आग, चालक झुलसा

    बीकानेर: बॉयफ्रेंड के साथ मिल महिला ने रची पति को जहर देने की साजिश! पत्नी के बाद प्रेमी भी गिरफ्तार

    बीकानेर: बॉयफ्रेंड के साथ मिल महिला ने रची पति को जहर देने की साजिश! पत्नी के बाद प्रेमी भी गिरफ्तार

    बीकानेर: तेज आंधी का कहर, पेड़ और बिजली के तार गिरे, यातायात हुआ प्रभावित

    बीकानेर की 5 नंबर डिस्पेंसरी में हंगामा, महिला चिकित्सक पर अभद्र व्यवहार के आरोप,APO किया

    31 मई को शतभिषा नक्षत्र में राहु का प्रवेश, 3 राशियों को खूब मिलेगा पैसा!