बीकानेर: पुलिस से बचने के लिए नहर में कूदा बदमाश, टीम ने पानी में उतरकर दबोचा

बीकानेर: पुलिस से बचने के लिए नहर में कूदा बदमाश, टीम ने पानी में उतरकर दबोचा

बीकानेर। पुलिस से बचने के लिए बदमाश नहर में कूद गया। भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने भी तुरंत नहर में छलांग लगा दी और सरसों चोरी के आरोपी को दबोच लिया। खाजूवाल पुलिस ने लंबे समय से फरार गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों को पुलिस पहले पकड़ चुकी है। जानकारी के अनुसार, मामला खाजूवाला निवासी सुखदेव नारायण कुमावत की रिपोर्ट पर दर्ज किया गया था। 31 मार्च 2026 को दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि कृषि मंडी स्थित उसकी दुकान के बाहर रखे सरसों के तीन कट्टे 28-29 मार्च की रात चोरी कर लिए गए थे। इसके आधार पर खाजूवाला थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने अमित विश्नोई, मंगल सिंह और गजेंद्र सिंह उर्फ गज्जू को नामजद किया था। पुलिस पहले ही अमित विश्नोई और मंगल सिंह को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि गजेंद्र सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सहायक उप निरीक्षक मांगीलाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद इलाके में दबिश दी गई। इसी दौरान पुलिस को देखकर आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अनूपगढ़ शाखा नहर में कूद गया।

  • Related Posts

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया जैसलमेर जिले में 2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने सुसाइड कर लिया। दंपती…

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे बीकानेर। फर्टीलाइज के नाम पर करोड़ों की ठगी करने के मामले…

    You Missed

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    बीकानेर: भतीजे ने चाची पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल रेफर

    बीकानेर: भतीजे ने चाची पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल रेफर