बीकानेर के ट्रेनी अग्निवीर का नासिक में निधन,3 दिन बाद आने वाले थे घर; पिता ने कर रखी थी स्वागत की तैयारी

बीकानेर के ट्रेनी अग्निवीर का नासिक में निधन,3 दिन बाद आने वाले थे घर; पिता ने कर रखी थी स्वागत की तैयारी

शंकरदास का पार्थिव शरीर रविवार को पैतृक गांव पहुंचेगा, जहां सैन्य सम्मान के साथ अं​तिम संस्कार किया जाएगा। - Dainik Bhaskar

बीकानेर। सेना में अग्निवीर की ट्रेनिंग ले रहे बीकानेर के एक जवान का शुक्रवार को निधन हो गया। 22 साल के ट्रेनी अग्निवीर शंकर दास की दो दिन बाद ट्रेनिंग पूरी होने वाली थी। इसी बीच शुक्रवार शाम को अचानक उनको ब्रेन हेमरेज हो गया और मौत हो गई। बीकानेर के स्थानीय प्रशासन को शनिवार सुबह इसकी जानकारी दी गई। शंकर दास का पार्थिव शरीर रविवार को बीकानेर पहुंचेगा। पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ट्रेनिंग पूरी कर 3 दिसंबर को लौटने वाले थे घर
दरअसल, शंकर दास बीकानेर के लूणकरणसर के करणीसर गांव के रहने वाले थे। उनके पिता कान दास खेती करते हैं। बीए करते ही उनका सिलेक्शन अग्निवीर में हो गया था। कुछ महीने से उनकी नासिक में ट्रेनिंग चल रही थी। 2 दिसंबर को शंकर दास की ट्रेनिंग पूरी होनी थी।
दो दिन पहले ही उन्होंने घरवालों को बताया था कि वे 3 दिसंबर को गांव आएंगे। इस बीच शुक्रवार शाम को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। शंकर दास के निधन की खबर शुक्रवार रात को ही पिता को दे दी गई थी। पिता ने शनिवार सुबह प्रशासन को इसके बारे में जानकारी दी।
अब शंकर दास के पार्थिव शरीर को नासिक से बीकानेर लाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि नासिक के ही हॉस्पिटल में उनका पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रविवार को हवाई मार्ग से उनका पार्थिव शरीर जोधपुर या जयपुर आएगा। इसके बाद सडक़ मार्ग से बीकानेर लाया जाएगा।
बेटे के लौटने की खुशी में पिता ने तैयार करवाया घर
शंकर दास अविवाहित थे। माता-पिता को इंतजार था कि 2 दिसंबर को ट्रेनिंग पूरी होने के बाद 3 दिसंबर को बेटा घर आ जाएगा। ट्रेनिंग के दौरान शंकरदास को एक दिन की छुट्टी नहीं मिली थी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद बेटे के लौटने की खुशी में पिता ने पूरी तैयारी कर रखी थी।
पिता ने गांव में पहले ही बता दिया था कि उनका बेटा 3 दिसंबर को घर आने वाला है। बेटे के स्वागत के लिए घर में रंगाई करवा कर उसे तैयार करवाया गया था, लेकिन अब उनका पार्थिव शरीर आ रहा है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार