बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ हिस्ट्रीशीटर सहित छह गिरफ्तार

बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ हिस्ट्रीशीटर सहित छह गिरफ्तार
बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें दो हिस्ट्रीशीटर भी शािमल है। ऐेस में अंदेशा है कि किसी बड़ी वारदात के लिए योजना बनाई जा रही थी। यह कार्रवाई हनुमानगढ़ में की गयी है। जहां पर आईजी के निर्देशों पर हनुमानगढ़ पुलिस टीम ने टाउन थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों और हेरोइन के साथ 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 6.17 ग्राम अवैध हेरोइन, एक 12 बोर राइफल, एक .32 बोर पिस्टल और 16 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। साथ ही एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी पकड़ी है। पुलिस टीम ने चक 14केएसपी रोही में स्वामी विवेकानंद बीएड कॉलेज के पास नाकाबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से अवैध हथियार, कारतूस और हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद गाड़ी में सवार 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में नोहर थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर सुनील कुमार उर्फ गोलू, लाखासर और हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर रमेश उर्फ धोलू शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सुनील के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित करीब 43 मामले दर्ज हैं। वहीं रमेश के खिलाफ मारपीट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित 12 मामले दर्ज हैं। अन्य गिरफ्तार आरोपियों में श्रवण कुमार, जगदीश उर्फ पहलवान, सुरजीत पवार और निखिल शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बीकानेर: पुलिसकर्मी बनकर ठगी की वारदातें, सोने के जेवरात ले भागे

    बीकानेर: पुलिसकर्मी बनकर ठगी की वारदातें, सोने के जेवरात ले भागे  बीकानेर। बाइक पर सवार दो युवकों ने पुलिसकर्मी बनकर दाऊजी रोड और भीनासर क्षेत्र में ठगी की वारदातों को…

    बीकानेर में इस जगह निजी बसों के रूट पर झगड़ा, ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट

    बीकानेर में इस जगह निजी बसों के रूट पर झगड़ा, ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट बीकानेर। निजी बसों के रूट के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने वीर दुर्गादास सर्किल पर…

    You Missed

    बीकानेर: पुलिसकर्मी बनकर ठगी की वारदातें, सोने के जेवरात ले भागे

    बीकानेर: पुलिसकर्मी बनकर ठगी की वारदातें, सोने के जेवरात ले भागे

    बीकानेर में इस जगह निजी बसों के रूट पर झगड़ा, ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट

    बीकानेर में इस जगह निजी बसों के रूट पर झगड़ा, ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट

    18 आईपीएस का ट्रांसफर, बीकानेर से इनका हुआ तबादला

    18 आईपीएस का ट्रांसफर, बीकानेर से इनका हुआ तबादला

    आखिर छह दिनों में ही बीकानेर जिले के कद्दावर नेता को पार्टी ने किया पदमुक्त

    आखिर छह दिनों में ही बीकानेर जिले के कद्दावर नेता को पार्टी ने किया पदमुक्त

    बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ हिस्ट्रीशीटर सहित छह गिरफ्तार

    बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ हिस्ट्रीशीटर सहित छह गिरफ्तार

    कूलर में बेहोशी की दवा डाली, सो रही महिलाओं के गहने तक उतार ले गए

    कूलर में बेहोशी की दवा डाली, सो रही महिलाओं के गहने तक उतार ले गए