बीकानेर: पुलिसकर्मी बनकर ठगी की वारदातें, सोने के जेवरात ले भागे

बीकानेर: पुलिसकर्मी बनकर ठगी की वारदातें, सोने के जेवरात ले भागे 

बीकानेर। बाइक पर सवार दो युवकों ने पुलिसकर्मी बनकर दाऊजी रोड और भीनासर क्षेत्र में ठगी की वारदातों को अंजाम दिया और सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। कोतवाली और गंगाशहर थानों की पुलिस ठगों को तलाश रही है। मंगलवार को दिन में करीब दो बजे बाइक पर सवार दो युवकों ने दाऊजी रोड पर एक व्यक्ति को रोका और फर्जी पुलिसकर्मी बनकर डराया। उसे हाथ में पहना सोने का कड़ा उतारकर जेब में डालने के लिए कहा। इस दौरान सोने का कड़ा अपने पास रख लिया और नकली चूड़ी थमाकर फरार हो गए। बाद में व्यक्ति को पता चला तो उसने पुलिस को रिपोर्ट दी।

बाइक सवार युवक वहां से वारदात कर भीनासर पहुंचे और टैक्सी से उतरी दो महिलाओं को रोका। पुलिसकर्मी बनकर डराया और उनके सोने के कानों के झुमके और लॉकेट चोरी होने का कहकर उतरवा लिए। चालाकी से दोनों महिलाओं को कागज में कंकर पकड़ाकर फरार हो गए। महिलाओं को जब तक ठगी का पता चलता, दोनों बाइक सवार केएमआर होटल के आगे से बरसिंगसर की तरफ फरार हो गए। कोतवाली पुलिस थाने की एसएचओ सविता डाल और गंगाशहर पुलिस थाने के एसएचओ परमेश्वर सुथार ने बताया कि सीसीटीवी में बाइक सवार बदमाशों के फुटेज आए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। राजस्थान के 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 17 जिलों…

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ सिरोही। जिले में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाए…

    You Missed

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर