शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज
नागौर। राजस्थान में विदेशी महिलाओं के जरिए संचालित किए जा रहे कथित अनैतिक कार्यों के नेटवर्क के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। नागौर जिले के एक होटल से मंगलवार को दो विदेशी महिलाओं को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच के बाद दोनों को आवश्यक प्रक्रिया के तहत सखी सेंटर भेजा गया है। यह कार्रवाई डेगाना में पहले पकड़ी गई एक बांग्लादेशी महिला से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर की गई।

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय एजेंसियों से मिले सुराग के बाद खुफिया विभाग और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। इस अभियान के तहत डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी, जयपुर, भीलवाड़ा, सिरोही सहित कई जिलों में संदिग्ध विदेशी महिलाओं की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नागौर शहर के एक होटल में दबिश देकर दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया। जांच एजेंसियों के मुताबिक, डेगाना से पकड़ी गई विदेशी महिला से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई थीं। उसके आधार पर पूरे प्रदेश में नेटवर्क से जुड़े संभावित ठिकानों की जांच शुरू की गई। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और विभिन्न जिलों में अभियान जारी है।

  • Related Posts

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत अजमेर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और उनकी पत्नी को कुचल दिया। ट्रेलर उन्हें करीब…

    बीकानेर: गैस सिलेंडर फटने से किसान की ढाणी में भीषण आग, नकदी-जेवर जलकर राख

    बीकानेर: गैस सिलेंडर फटने से किसान की ढाणी में भीषण आग, नकदी-जेवर जलकर राख महाजन। क्षेत्र के समीपवर्ती मनोहरिया गांव में मंगलवार को गैस सिलेंडर फटने से एक किसान की…

    You Missed

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत

    बीकानेर: गैस सिलेंडर फटने से किसान की ढाणी में भीषण आग, नकदी-जेवर जलकर राख

    बीकानेर: गैस सिलेंडर फटने से किसान की ढाणी में भीषण आग, नकदी-जेवर जलकर राख

    बीकानेर: हाईवे पर कार-ट्रेलर की टक्कर, डॉक्टर सहित 4 घायल, इलाज जारी

    बीकानेर: हाईवे पर कार-ट्रेलर की टक्कर, डॉक्टर सहित 4 घायल, इलाज जारी

    बीकानेर: पुलिसकर्मी बनकर ठगी की वारदातें, सोने के जेवरात ले भागे

    बीकानेर: पुलिसकर्मी बनकर ठगी की वारदातें, सोने के जेवरात ले भागे

    बीकानेर में इस जगह निजी बसों के रूट पर झगड़ा, ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट

    बीकानेर में इस जगह निजी बसों के रूट पर झगड़ा, ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट