बीकानेर: भतीजे ने चाची पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल रेफर

बीकानेर: भतीजे ने चाची पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल रेफर
बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पारिवारिक रंजिश ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। रीड़ी गांव में शुक्रवार दोपहर एक 60 वर्षीय महिला पर उसके ही भतीजे ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को पहले उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक होने पर पीबीएम अस्पताल बीकानेर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार घायल महिला की पहचान गुड्डी देवी पत्नी शंकर वाल्मीकि के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मोमासर बास की रहने वाली है और पिछले कई वर्षों से रीड़ी गांव में रह रही है। घटना के समय महिला का पति और बेटा किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एसआई रतनलाल ने बताया कि तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा की मौजूदगी में अस्पताल में पीड़िता के पर्चा बयान दर्ज किए गए। महिला ने आरोप लगाया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे उसका भतीजा मनीष वाल्मीकि मोटरसाइकिल पर उसके घर पहुंचा। आरोप है कि वह अपने साथ पेट्रोल लेकर आया था और घर पहुंचते ही उसने महिला पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक के साथ मारपीट कर 1.25 लाख…

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन जयपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार ने बीमा…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    बीकानेर: भतीजे ने चाची पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल रेफर

    बीकानेर: भतीजे ने चाची पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल रेफर

    बीकानेर: घर का गेट तोड़कर घुसे हमलावर, युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी दी

    बीकानेर: घर का गेट तोड़कर घुसे हमलावर, युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी दी

    बीकानेर: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, बाइपास पर हुआ हादसा

    बीकानेर: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, बाइपास पर हुआ हादसा

    बीकानेर में इस जगह आपसी लेनदेन को लेकर चाकू और रॉड से हमला, कई घायल

    बीकानेर में इस जगह आपसी लेनदेन को लेकर चाकू और रॉड से हमला, कई घायल