बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस
बीकानेर। घर के बाहर चौकी पर एक शिक्षक घायल अवस्था में मिला। मामला लूणकरणसर का है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 6 बजे युवक को मकान के आगे चौकी पर घायल अवस्था में देखा। उन्होंने तुरंत उसे लूणकरणसर अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शिक्षक छत से गिरा है या किस अन्य हादसे का शिकार हुआ है।
पुलिस के अनुसार घायल युवक की पहचान जयदीप निवासी भादरा के रूप में हुई है। वह सरकारी अध्यापक है और लूणकरणसर के कालू रोड स्थित ब्राह्मण महासभा के पास किराए के मकान में रह रहा था।




