मंदिर जा रही तीन महिलाओं को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

मंदिर जा रही तीन महिलाओं को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

हनुमानगढ़। जिले के धोलीपाल गांव में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। बाबा हरिरामजी मंदिर में दर्शन और धोक लगाने जा रही तीन बुजुर्ग महिलाओं को तेज रफ्तार अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, धोलीपाल निवासी रामप्रताप जाट पुत्र गोपालराम ने सदर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि सोमवार को उनकी माता रामेश्वरी देवी, पड़ोसन माम कौर (75) पत्नी मोमनराम और सावित्री पत्नी बुधराम बाबा हरिरामजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रही थीं।

तीनों महिलाएं मंदिर के गेट के सामने सड़क पार कर गेट और सड़क के बीच पहुंची थीं। इसी दौरान हनुमानगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात कार के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए तीनों महिलाओं को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

  • Related Posts

    बीकानेर: जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा और मोहित अरोड़ा निलंबित

    बीकानेर: जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा और मोहित अरोड़ा निलंबित बीकानेर। जिला अध्यक्ष मदन गोपाल के साथ मारपीट के मामले में कांग्रेस पार्टी की ओर से…

    बीकानेर: 2 हजार लीटर पेट्रोल और 5 हजार लीटर डीजल पेट्रोल पंप संचालकों को रखना होगा सुरक्षित

    बीकानेर: 2 हजार लीटर पेट्रोल और 5 हजार लीटर डीजल पेट्रोल पंप संचालकों को रखना होगा सुरक्षित बीकानेर। नगरीय निकाय चुनाव-2026 के दौरान पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल व डीजल का…

    You Missed

    बीकानेर: जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा और मोहित अरोड़ा निलंबित

    बीकानेर: जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा और मोहित अरोड़ा निलंबित

    बीकानेर: 2 हजार लीटर पेट्रोल और 5 हजार लीटर डीजल पेट्रोल पंप संचालकों को रखना होगा सुरक्षित

    बीकानेर: 2 हजार लीटर पेट्रोल और 5 हजार लीटर डीजल पेट्रोल पंप संचालकों को रखना होगा सुरक्षित

    बीकानेर: पुलिस की कार्रवाही, दो मामलों में फरार चल रहे इनामी को दबोचा

    बीकानेर: पुलिस की कार्रवाही, दो मामलों में फरार चल रहे इनामी को दबोचा

    इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, 64 दिनों तक मिलेगा लाभ

    इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, 64 दिनों तक मिलेगा लाभ

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष