सितंबर में इन 3 राशि वालों पर बढ़ेगा परेशानियों का दबाव, नौकरी-सेहत सहित धन के मामले में बरतें सावधानी

सितंबर में इन 3 राशि वालों पर बढ़ेगा परेशानियों का दबाव, नौकरी-सेहत सहित धन के मामले में बरतें सावधानी

September horoscope 2026: सितंबर का महीना प्रारंभ हो गया है। इस महीने जहां कुछ राशियों को सफलता, धन और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, वहीं कुछ राशि वालों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। ग्रहों की चाल और नक्षत्र गोचर सभी 12 राशियों पर अपना प्रभाव बनाए रखेंगे। लेकिन कुछ राशि वालों के लिए ग्रहों की स्थिति थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती है। मंगल, सूर्य और बुध की चाल का नकारात्मक प्रभाव जातकों पर देखने को मिल सकता है। ऐसे में कामकाज, सेहत और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा। आइए जानते हैं कि सितंबर में किन राशियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। सेहत और संबंधों को लेकर विशेषतौर पर सतर्क रहें। परिवार के लोगों के साथ बातचीत करते समय अपनी बात शांत और समझदारी से रखें, क्योंकि छोटी-सी बात भी विवाद का कारण बन सकती है। छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ाने से बचें। बड़े निवेश का निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से बात करें। करियर को लेकर जल्दबाजी में लिया गया कोई भी आर्थिक फैसला परेशानी बढ़ा सकता है। निवेश को लेकर कुछ योजनाएं भी आप बनाएंगे। इस माह आपको पैसों के लेनदेन में विशेष सावधानी रखनी चाहिए।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को नए लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में किसी व्यक्ति के साथ जरूरी जानकारी साझा करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखना भी जरूरी होगा। स्वास्थ्य और संगति को लेकर सतर्क रहें। बजट बनाकर चलें और अनावश्यक खरीदारी से बचें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने से आप आने वाली परेशानियों को काफी हद तक टाल सकते हैं।अचानक बड़े खर्च सामने आने से स्थिति प्रभावित हो सकती है। हालांकि, आय के नए स्रोत बनने की संभावना है।

मकर राशि
मकर राशि वालों को किसी भी बड़ी खरीदारी या निवेश से पहले थोड़ा रुककर सोच-विचार करना चाहिए। घर या परिवार से जुड़े खर्चों पर ध्यान देना पड़ सकता है। हालांकि, इस दौरान प्रभावशाली लोगों और सत्ता-सरकार से जुड़े व्यक्तियों से संपर्क बनने के योग हैं। लेकिन इस समय आपको नकारात्मक संगति से दूरी बनाए रखनी चाहिए और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना आपके लिए बेहतर रहेगा। कला के क्षेत्र में आप कुछ बड़े बदलाव महसूस करेंगे। विवाह मार्ग में बाधाएं आ सकती हैं। विरोधियों की सक्रियता बढ़ सकती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए हम उत्तरदायी नहीं है।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा