बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

बीकानेर। शेरपुरा रोड पर कृषि भूमि के कब्जे को लेकर हुई फायरिंग और खूनी संघर्ष के मामले में महाजन पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस फरार चल रहे मुख्य आरोपी की बेनामी संपत्ति पर नजर रख रही है। आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों के नाम क्षेत्र में मौजूद कृषि भूमि सहित अन्य संपत्तियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। रिकॉर्ड मिलने के बाद नियमानुसार संपत्ति कुर्क की जाएगी। यह घटना 19 जून को हुई थी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 से रेलवे अंडरब्रिज के रास्ते शेरपुरा जाने वाली संपर्क सड़क के पास करीब 40 बीघा बारानी जमीन के सीमाज्ञान और कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि हरियाणा से आए कुछ लोगों ने मौके पर किसानों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव और लाठी-भाटा संघर्ष हुआ था। इस संघर्ष में रामबास मोहल्ले के चार-पांच किसान घायल हो गए थे। हरियाणा से आए लोगों की दो लग्जरी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। मौके पर मौजूद तत्कालीन महाजन हल्का पटवारी आसाराम गोयल की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी।

इस मामले में महाजन पुलिस ने एक स्थानीय आरोपी सहित हरियाणा के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि प्रकरण का मुख्य आरोपी हरियाणा निवासी जोगिंद्र सिंह अभी भी फरार है। महाजन थाना प्रभारी भजनलाल लावा ने बताया कि फरार आरोपी जोगिंद्र सिंह, उसकी पत्नी और बच्चों के नाम क्षेत्र में दर्ज कृषि भूमि और अन्य संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए तहसीलदार, गिरदावर और संबंधित हल्का पटवारी को पत्र भेजकर रिकॉर्ड मांगा गया है। संपत्ति का पूरा विवरण मिलने के बाद कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि क्षेत्र में बाहरी बदमाशों की गतिविधियों पर पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। हरियाणा और पंजाब सहित किसी भी क्षेत्र के आपराधिक तत्वों को यहां पनपने नहीं दिया जाएगा।

  • Related Posts

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा जयपुर। मानसरोवर के रजत पथ पर एक व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने…

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी जयपुर। राजस्थान में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में…

    You Missed

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार