बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित
बीकानेर। राजकार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों से मारपीट करने और आरोपी को छुड़ाने के गंभीर मामलों में फरार चल रहे दो वांछित अपराधियों पर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने कड़ा रुख अपनाया है। एसपी ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया है।
नापासर थाना क्षेत्र के शेरेरा निवासी मोडाराम जाट के खिलाफ पुलिसकर्मियों से मारपीट और राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज है। वहीं, शेरेरा निवासी रामपाल जाट के खिलाफ बीएनएस व सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज है। दोनों लंबे समय से फरार चल रहे हैं। एसपी मृदुल कच्छावा ने दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।




