पूनरासर मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जयपुर जाने वाले वाले वाहनों को बदलना होगा रास्ता

पूनरासर मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जयपुर जाने वाले वाले वाहनों को बदलना होगा रास्ता

बीकानेर। पूनरासर गांव में 17 से 19 सितंबर 2026 तक लगने वाले श्री हनुमानजी मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बीकानेर पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक डायवर्जन किया है। 17 सितंबर से 19 सितंबर तक जयपुर रोड पर यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। कैप्टन चंद्र चौधरी सर्किल (म्यूजियम सर्किल) से गुसाईंसर गांव तक वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। बीकानेर से जयपुर की ओर जाने वाले दोपहिया, तिपहिया और चौपहिया वाहन म्यूजियम सर्किल से मेजर पूर्ण सिंह सर्किल, पांचशती सर्किल, शिवबाड़ी चौराहा, शिवबाड़ी मंदिर के सामने से नापासर फांटा चौराहा, नापासर, गुसाईंसर और सेरूणा मार्ग से जयपुर की ओर जा सकेंगे। वहीं जयपुर से बीकानेर आने वाले वाहन गुसाईंसर से नापासर होते हुए कैमल फार्म/जोड़बीड़ के पास से बीकानेर में प्रवेश करेंगे। नौरंगदेसर कच्चे मार्ग पर सेवा वाले वाहन बाईपास होते हुए प्रेमसर फांटा से बम्बलू-नौरंगदेसर की ओर जा सकेंगे। बीकानेर से जयपुर और जयपुर से बीकानेर आने-जाने वाले वाहन चालकों से परिवर्तित मार्ग का उपयोग करने की अपील की गई है।

सेवा समितियों के टेंट भी सड़क से दूर लगेंगे
मेले में पैदल श्रद्धालुओं के लिए लगाए जाने वाले सभी सेवा समिति दल हाईवे पर जयपुर की ओर जाने वाली बाईं साइड की सड़क से 50 फीट दूरी पर अपने टेंट लगाएंगे। इससे पैदल यात्रियों को परेशानी नहीं होगी और सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचा जा सकेगा। मेले के दौरान डीजे सिस्टम वाले वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। बीकानेर से जयपुर जाने वाली सड़क के दाहिनी ओर स्टॉल या टेंट लगाने की अनुमति नहीं होगी। सभी सेवा दलों को राज्य सरकार की ओर से समय-समय पर जारी मेले संबंधी दिशा-निर्देशों की पालना करनी होगी। यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं से सड़क के किनारे चलने, झुंड बनाकर नहीं चलने, आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता देने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। सहायता के लिए जिला पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 0151-2206292 और मोबाइल 87648-52595 जारी किए गए हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत बीकानेर। भीषण सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2.30…

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी बीकानेर। मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में सफर कर रही मां-बेटी…

    You Missed

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    पूनरासर मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जयपुर जाने वाले वाले वाहनों को बदलना होगा रास्ता

    पूनरासर मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जयपुर जाने वाले वाले वाहनों को बदलना होगा रास्ता

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर