खुशखबरी: बीकानेर अब तक स्पेशल रेल के रूप में चल रही ये गाड़ियां एक जनवरी से नियमित रूप से दौड़ेगी

खुशखबरी: बीकानेर अब तक स्पेशल रेल के रूप में चल रही ये गाड़ियां एक जनवरी से नियमित रूप से दौड़ेगी

बीकानेर। रेलवे ने 45 जोड़ी स्पेशल रेल सेवाओं को नियमित कर दिया है। ये गाड़ियां अब नियमित रूप से संचालित होगी। इस संबंध रेलवे ने अधिकृत रिपोर्ट जारी करते हुए इन रेल सेवाओं को शुरू करने की घोषणा की है। इसमें बीकानेर की तीन गाड़ियां है। जो बीकानेर से रवाना होकर देश के अनेक हिस्सों में पहुंच रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार एक जनवरी 25 से 45 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का नियमित संचालन किया जाएगा। इसमें गाडी संख्या 04789/04790, रेवाडी-बीकानेर-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा है। अब नियमित गाडी संख्या 54789/54790, रेवाडी-बीकानेर-रेवाडी रेलसेवा के नाम से संचालित होगी। गाडी संख्या 04831/04832, बीकानेर-चूरू-बीकानेर स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाडी संख्या 74831/74832, बीकानेर-चूरू-बीकानेर रेलसेवा से संचालित होगी। गाडी संख्या 04855/04856, बीकानेर-रतनगढ- बीकानेर स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाडी संख्या 74855/74856, बीकानेर-रतनगढ- बीकानेर रेलसेवा से संचालित होगी।

बीकानेर से चूरू के लिए नियमित रेल सेवा की डिमांड अर्से से की जा रही थी। ऐसे में न सिर्फ चूरू बल्कि श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़ जैसे नजदीकी स्टेशन के लिए भी नियमित रूप से रेल सेवा यात्रियों को मिल सकेगी। इसके अलावा राजस्थान अधिकांश बड़े जिलों से निकलने वाली स्पेशल रेल सेवाओं को नियमित कर दिया गया है। अब एक जनवरी के बाद जारी होने वाली समय सारिणी में इन गाड़ियों का उल्लेख किया जाएगा।

  • Related Posts

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत बीकानेर। ग्रामीण इलाकों में ओलावृष्टि और शहर में हुई हल्की बूंदाबांदी ने ठंडक का अहसास कराया। वहीं,…

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत Lakshmi Narayan Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल को जीवन के उतार-चढ़ाव से…

    You Missed

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल