31 दिसंबर तक नहीं कराया अगर ये काम तो, नहीं मिलेगा राशन, पढ़ें पूरी खबर

31 दिसंबर तक नहीं कराया अगर ये काम तो, नहीं मिलेगा राशन, पढ़ें पूरी खबर

जयपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में नया अपडेट। ई-केवाईसी करने की डेट फिर बढ़ी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं भारत सरकार के निर्देशों की अनुपालना में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राजस्थान के चयनित सभी लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवाई जा रही है। इसकी अंतिम तिथि अभी तक 31 अक्टूबर थी। पर सभी इसका लाभ ले सकें इसलिए अब इसकी डेट को एक बार फिर बढ़ा दिया है। ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 31 दिसंबर कर दी गई है। सुमित गोदारा ने बताया कि लाभार्थी उचित मूल्य की दुकान पर व्यक्तिशः जाकर ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें।

फाइल फोटो
फाइल फोटो

अन्यथा उनका नाम खाद्य सुरक्षा सूची से हटा दिया जाएगा। ऐसा होने के बाद राशन नहीं मिल सकेगा। सरकार लगातार सभी को ई-केवाईसी करवाने के लिए प्रेरित कर रही है। अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर, नवम्बर के बाद अब एक बार फिर डेट बढ़ाकर 31 दिसम्बर कर दिया गया है। ई-केवाईसी प्रक्रिया का मकसद सिर्फ यह है कि केवल वास्तविक लाभार्थियों को योजना का लाभ मिले। इस प्रक्रिया को सरकार इसलिए करा रही है कि जिससे अपात्र लोगों की पहचान हो सके। उन्हें इस योजना के लाभ से बाहर किया जा सके। राशन कार्ड धारकों को ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने के लिए अपने करीबी उचित मूल्य की दुकान पर जाना होगा। आधार कार्ड की एक प्रति जमा करनी होगी। साथ ही जिन लाभार्थियों के फिंगरप्रिंट नहीं हैं, उनकी ई-केवाईसी आईरिस स्कैनिंग के जरिए की जाएगी।

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया