राहुल-प्रियंका संभल नहीं जा सके, गाजीपुर बॉर्डर से लौटे,दो घंटे तक हुई गहमागहमी

राहुल-प्रियंका संभल नहीं जा सके, गाजीपुर बॉर्डर से लौटे,दो घंटे तक हुई गहमागहमी

Rahul Gandhi Sambhal Violence LIVE Update; Priyanka Chopra | Jama Masjid Survey | राहुल-प्रियंका संभल नहीं जा सके, गाजीपुर बॉर्डर से लौटे: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर 4 घंटे जाम ...

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को संभल जाने से रोककर उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिल्ली-यूपी बॉर्डर से ही लौटा दिया। दिल्ली-यूपी के बीच गाजीपुर सीमा पर राहुल और प्रियंका कांग्रेस के दूसरे नेताओं के साथ सुबह 10.40 बजे पहुंच गए थे और अगल दो घंटे तक वहीं जमे रहे। इस दौरान पुलिस से राहुल और प्रियंका की कई राउंड बात हुई लेकिन बात नहीं बनी। राहुल ने पहले अपने साथ चार लोगों को ले जाने की इजाजत मांगी लेकिन पुलिस ने मना कर दिया। फिर राहुल ने पुलिस से कहा कि वो अकेले जाने को तैयार हैं और पुलिस ही उनको संभल ले चले लेकिन ये प्रस्ताव भी सरकार ने ठुकरा दिया। इसके बाद राहुल, प्रियंका के काफिले को यू-टर्न लेकर दिल्ली लौटने के लिए यूपी में घुसने दिया गया और मेरठ एक्सप्रेसवे पर थोड़ी ही दूर पर बने इंदिरापुरम अंडरपास से घुमाकर दिल्ली लौटा दिया गया।

राहुल गांधी के संभल दौरे को लेकर सुबह-सुबह ही पुलिस ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बैरिकेड लगा दिया था। इसकी वजह से ट्रैफिक स्लो हो गया और सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम भी लग गया। 24 नवंबर को संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे के बाद भड़की हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद से संभल के अंदर और बाहर सियासी माहौल गर्म है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य नेताओं ने मंगलवार को संसद में भी इस मसले को उठाया। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने लखनऊ में ही रोक लिया था। सपा के नेता और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल को भी लखनऊ में ही रोका गया था। संभल प्रशासन ने बाहरी नेताओं के आने पर रोक लगा रखी है।

Recent Posts

  • Related Posts

    क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? सोशल मीडिया पर छाया अभियान, 5 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स

    क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? सोशल मीडिया पर छाया अभियान, 5 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों “कॉकरोच जनता पार्टी” (CJP) नाम का अभियान तेजी…

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया बाड़मेर। रविंद्र सिंह भाटी ने मंगलवार को मजदूरों की मांगों को लेकर प्रदर्शन के दौरान खुद पर…

    You Missed

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी