कंटेनर ने आगे चल रही मोपेड को कुचला, मां, बेटा-बेटी की मौके पर ही मौत, सदमे में परिवार

कंटेनर ने आगे चल रही मोपेड को कुचला, मां, बेटा-बेटी की मौके पर ही मौत, सदमे में परिवार

जोधपुर। करवड़ थानान्तर्गत मथानिया रोड पर मण्डलनाथ चौराहे के पास शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार व लापरवाही से आए कंटेनर ट्रेलर की चपेट से मोपेड सवार मां और उसके पुत्र व पुत्री की मौत हो गई। चालक कंटेनर ट्रेलर छोड़कर भाग गया। सहायक पुलिस आयुक्त (मण्डोर) नगेन्द्र कुमार ने बताया कि दईजर की नई बस्ती रविदास कॉलोनी निवासी सुशीला (38) पत्नी रमेश रैगर अपने पुत्र गुच्छू (17) व पुत्री दीपू (18) के साथ मोपेड पर घरेलू सामान खरीदने के लिए मण्डलनाथ के बाजार गए थे। सामान खरीदने के बाद पास ही पेट्रोल पम्प पर गए और मोपेड में पेट्रोल भरवाया। फिर घर लौटने के लिए मोपेड पर सवार हुए और मुख्य रोड पर आए। तभी मथानिया की तरफ से तेज रफ्तार व लापरवाही से कंटेनर ट्रेलर आया और आगे चल रही मोपेड को चपेट में ले लिया। इससे तीनों जने नीचे गिर गए और ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। इससे तीनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे का पता लगते ही चालक ने ट्रेलर रोका और वाहन मौके पर छोड़कर भाग था। आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन को सूचित किया। जांच के बाद तीनों शव महात्मा गांधी अस्पताल भिजवाए। मृतक पूर्व में भदवासिया क्षेत्र में रहते थे और वर्तमान में दईजर में रह रहे थे।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी