आईएमडी ने आज इन 6 जिलों में दे दिया सर्दी का ‘येलो अलर्ट’, बर्फीली हवाओं के बाद जारी की गाइडलाइन

आईएमडी ने आज इन 6 जिलों में दे दिया सर्दी का ‘येलो अलर्ट’, बर्फीली हवाओं के बाद जारी की गाइडलाइन

जयपुर। जम्मू-कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा से कोटा शहर का मौसम बदल गया है। शुक्रवार को नए कोटा का न्यूनतम तापमान 6.5 व पुराने कोटा का 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर शीतलहर चलने से ठिठुरन बनी रही। सर्द हवा की वजह से हाथ-पैर सुन्न पड़ने लगे। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है। बीते छह दिन से रात में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सामना करना पड़ रहा। हालांकि शुक्रवार को दिन में तेज धूप खिली, लेकिन बर्फीली हवा ने धूप का अहसास नहीं होने दिया। दिन में भी शीत अहसास रहा। सुबह बच्चे सर्दी में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में अब तक कोई परिवर्तन नहीं किया है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी सर्दी का यलो अलर्ट जारी किया है। रविवार से न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम केन्द्र के अनुसार, जम्मू कश्मीर से लगातार बर्फीली हवा आ रही है। इसकी वजह से सर्दी बढ़ी है। कोटा, अजमेर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, चूरू व हनुमानगढ़ में शनिवार को भी सर्दी का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • Related Posts

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम बीकानेर। नगर निगम और 6 नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में…

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता