युवती को जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो, देखे खबर

युवती को जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो, देखे खबर

अनूपगढ़। जिले की एक युवती ने चार साल पुराने रेप के मामले में जिले के ही एक युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। युवती का आरोप है कि आरोपी युवक ने पिस्तौल दिखाकर पहली बार उससे रेप किया और उस दौरान वीडियो बना लिए। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसका शोषण करता रहा। युवती ने बताया कि आरोपी अपराधी किस्म का है और गैंगस्टर प्रवृत्ति का है। घटना के बाद युवक लगातार जान से मारने की धमकी देता रहा, जिसके चलते वह चार साल तक किसी को इस बारे में कुछ भी बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाई।

युवती के अनुसार, वर्ष 2020 में परीक्षा के दौरान आरोपी उसे घर छोड़ने के बहाने अपने घर ले गया और वहां जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाए और बाद में इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर बार-बार रेप किया। घटना से परेशान युवती ने आखिरकार अपने परिवार को इस पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस ने जैतसर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Recent Posts

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता