बेकाबू स्कॉर्पियों खाई में गिरकर चकनाचूर, पालिकाध्यक्ष के बेटे की मौत, 3 साथी घायल

बेकाबू स्कॉर्पियों खाई में गिरकर चकनाचूर, पालिकाध्यक्ष के बेटे की मौत, 3 साथी घायल
अकलेरा (झालावाड़)। बेकाबू स्कॉर्पियो खाई में गिरकर चकनाचूर हो गई। हादसे में जयपुर से लौट रहे अकलेरा पालिकाध्यक्ष के बेटे की मौत हो गई, जबकि 3 साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी जयपुर से अकलेरा (झालावाड़) लौट रहे थे। हादसा झालावाड़ में NH-52 पर कलमंडी खुर्द के पास सोमवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। अकलेरा सदर थाना के एएसआई श्यामसुंदर चौधरी ने बताया कि कमलेश मेघवाल नगरपालिका के काम से जयपुर गए थे। सोमवार सुबह 3 साथियों के साथ जब वह जयपुर से अकलेरा लौट रहे थे। इस दौरान कलमंडी खुर्द के पास सड़क पर मवेशी अचानक उनकी स्कॉर्पियो के सामने आ गया। मवेशी को बचाने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ते हुए खाई में गिर गई।

हादसे में स्कॉर्पियो के ड्राइवर राजेंद्र शर्मा, पालिकाध्यक्ष के बेटे कमलेश मेघवाल, मनोज शर्मा और पीयूष नामा घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने कमलेश मेघवाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल राजेंद्र और मनोज को कोटा रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक और घायलों के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है, जबकि घायलों का उपचार जारी है।

  • Related Posts

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार बीकानेर । नोखा थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध गांजे के…

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत बीकानेर। नोखा की सुजानगढ़ रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी