अगले 72 घंटों के लिए आया डबल अलर्ट, मौसम विभाग ने राजस्थान के इन 8 जिलों में दिया यलो-ऑरेंज अलर्ट

अगले 72 घंटों के लिए आया डबल अलर्ट, मौसम विभाग ने राजस्थान के इन 8 जिलों में दिया यलो-ऑरेंज अलर्ट

बीकानेर। प्रदेश में शीतलहर ने न्यूनतम तापमान को माइनस में ला रखा है। बीते पांच दिन से फतेहपुर में रात का पारा जमाव बिंदु से नीचे आ रहा है। रविवार को फतेहपुर में रात का पारा माइनस 1.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा 14 शहर पांच डिग्री से नीचे दर्ज किए गए। सात शहरों में रात का पारा तीन डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। मौसम केन्द्र जयपुर की मानें तो प्रदेश मेें 19 दिसंबर यानी अगले 72 घंटों तक तक शीतलहर का असर रहेगा।

मौसम केन्द्र ने डबल अलर्ट जारी करते हुए अलवर, झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और नागौर में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीँ अलावा सीकर में 19 दिसंबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में दिन में तीखी धूप से गर्मी का एहसास रहा। कई जिलों में अधिकतम पारा 27 डिग्री के पार पहुंच गया लेकिन रात को फिर से पारा गिरने से सर्दी हो गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम पारा बाड़मेर में 28.6, जोधपुर में 27.5, चित्तौड़गढ़ में 27.8, जालोर में 27.9 डिग्री रहा।

  • Related Posts

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार बीकानेर । नोखा थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध गांजे के…

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत बीकानेर। नोखा की सुजानगढ़ रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी