बीकानेर शिक्षा निदेशालय की बड़ी चूक,इंग्लिश मीडियम के बच्चों को बांटा हिंदी में प्रिंट पेपर, देखे खबर

बीकानेर शिक्षा निदेशालय की बड़ी चूक,इंग्लिश मीडियम के बच्चों को बांटा हिंदी में प्रिंट पेपर, देखे खबर

राजस्थानी चिराग। बीकानेर शिक्षा निदेशालय की बड़ी चूक,इंग्लिश मीडियम के बच्चों को बांटा हिंदी में प्रिंट पेपर, देखे खबर
राजस्थानी चिराग। राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा हो रही है। इस बीच विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इंग्लिश मीडियम स्टूडेंट्स को हिंदी में प्रिंट पेपर बांट दिया गया। ऐसा दोनों पारियों में 9th और 10th के स्टूडेंट्स के साथ हुआ। लापरवाही सामने आने पर स्कूल स्टाफ ने ही पेपर का ट्रांसलेट कर स्टूडेंट्स को दिया। इससे एग्जाम भी तय समय से लेट शुरू हो सका।

दरअसल, शिक्षा विभाग से जुड़े राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट स्कूल में क्लास 9 से 12 के हाफ ईयरली एग्जाम आज से शुरू हो गए हैं। एग्जाम 24 दिसंबर तक चलेंगे।

इंग्लिश में पेपर प्रिंट ही नहीं
सरकारी और प्राइवेट स्कूल में आज से शुरू हाफ ईयरली एग्जाम का आज पहला पेपर था। एग्जाम में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में पेपर प्रिंट करवाया जाता है। आज (सोमवार) क्लास 9th का स्वास्थ्य शारीरिक शिक्षा का पेपर था लेकिन स्टूडेंट्स को केवल हिंदी में प्रिंट पेपर दिया गया। ऐसे में इंग्लिश मीडियम स्टूडेंट्स को परेशानी हुई।

अर्द्धवार्षिक परीक्षा का नवीं क्लास का स्वास्थ्य शारीरिक शिक्षा का पेपर। ये पेपर हिंदी में ही प्रिंट है, जिसे इंग्लिश मीडियम के स्टूडेंट्स को भी बांटा गया।
स्कूल स्टाफ ने ट्रांसलेट किया पेपर
राज्य में निजी के साथ सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल भी है। ऐसे में राज्य भर के हजारों प्राइवेट और महात्मा गांधी स्कूल के इंग्लिश मीडियम स्कूल के स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंटर पर ही स्कूल स्टाफ ने पेपर ट्रांसलेट कर स्टूडेंट्स को दिया। इससे स्कूल में एग्जाम तय समय से लेट शुरू हो सकें।

दसवीं के पेपर में भी लापरवाही

इस संबंध में पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षक नरेंद्र सोनी का कहना है कि इस तरह से पेपर वितरण के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। वहीं अजमेर में मॉर्डन स्कूल की प्रिंसिपल ममता शर्मा ने कहा कि- आज स्वास्थ्य शारीरिक शिक्षा का पेपर था। इंग्लिश मीडियम स्टूडेंट्स को हिंदी में प्रिंट पेपर दिया गया। वहीं दूसरी पारी में दसवीं क्लास का भी स्वास्थ्य शारीरिक शिक्षा का पेपर है। दसवीं क्लास का पेपर भी सिर्फ हिंदी में ही प्रिंट है।

शिक्षा पंजीयक करवा रहे हैं एग्जाम
बीकानेर के प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के अधीन संचालित पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा करवा रहा है। परीक्षा संचालन के लिए एक टीम भी बना रखी है। इसके बाद भी परीक्षा संचालन में गड़बड़ी सामने आई है।

Recent Posts

  • Related Posts

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार बीकानेर । नोखा थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध गांजे के…

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत बीकानेर। नोखा की सुजानगढ़ रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी