बीकानेर फील्ड फायरिंग रेंज में ब्लास्ट, 2 जवानों की मौत,तोप से फायर कर रहे थे, 4 दिन पहले भी 1 जवान की जान गई थी

बीकानेर फील्ड फायरिंग रेंज में ब्लास्ट, 2 जवानों की मौत,तोप से फायर कर रहे थे, 4 दिन पहले भी 1 जवान की जान गई थी

राजस्थानी चिराग। राजस्थान के बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में प्रैक्टिस के दौरान ब्लास्ट होने से 2 जवानों की मौत हो गई। एक जवान गंभीर रूप से घायल है। उन्हें सूरतगढ़ के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 4 दिन में यह दूसरा हादसा है। दोनों हादसों में 3 जवानों की मौत हुई है।

सेना के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने बताया- हादसा फायरिंग रेंज के चार्ली सेंटर पर हुआ, जहां सैन्य अभ्यास चल रहा था। सुबह तोप से फायर करते वक्त अचानक ब्लास्ट हुआ। इस दौरान हेड कॉन्स्टेबल आशुतोष मिश्रा निवासी देवरिया (उत्तर प्रदेश) और गनर जितेंद्र सिंह निवासी दौसा (राजस्थान) और एक अन्य जवान इसकी चपेट में आ गए थे।

हेड कॉन्स्टेबल आशुतोष मिश्रा और गनर जितेंद्र सिंह की मौत हो गई, जबकि घायल का मिलिट्री अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे थे सूरतगढ़
गनर जितेंद्र सिंह दौसा के गाजीपुर गांव का रहने वाले थे। वह सेना की राजपूत रेजीमेंट में सूरतगढ़ में तैनात थे। वह पत्नी और बच्चों के साथ सूरतगढ़ में रह रहे थे। उनके पिता और अन्य परिजन पैतृक गांव गाजीपुर में रहते हैं। जितेंद्र सिंह की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को पार्थिव देह गांव पहुंचेगी, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गाड़ी से अटैच करते समय तोप फिसली, बीच में फंस गया था हवलदार
बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में रविवार को भी युद्धाभ्यास के दौरान एक जवान की मौत हो गई थी। 15 दिसंबर को फायरिंग रेंज के ईस्ट कैंप में युद्धाभ्यास चल रहा था। आर्मी की आर्टिलरी 199 मीडियम रेजिमेंट में हवलदार चंद्र प्रकाश पटेल (31) निवासी नारायनपुर, जमुआ बाजार कछुवा, मिर्जापुर (यूपी) तोप को टोइंग वाहन पर अटैच कर रहे थे।

इस दौरान तोप फिसल गई और दोनों के बीच में चंद्रप्रकाश फंस गए। गंभीर हालत में उनको सूरतगढ़ आर्मी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चंद्र प्रकाश पटेल 13 साल से सेना में थे।

Recent Posts

  • Related Posts

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम बीकानेर। नगर निगम और 6 नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में…

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता