राजस्थान के मार्कोस कमांडो की मुंबई बोट हादसे में मौत,भारत की सबसे खतरनाक यूनिट का थे हिस्सा,

राजस्थान के मार्कोस कमांडो की मुंबई बोट हादसे में मौत,भारत की सबसे खतरनाक यूनिट का थे हिस्सा,धोनी को दी थी गन चलाने की ट्रेनिंग

राजस्थानी चिराग। मुंबई (महाराष्ट्र) बोट हादसे में नेवी के 4 जवानों सहित 9 सिविलियंस की जान चली गई है। इसमें जयपुर (राजस्थान) ग्रामीण के रहने वाले मार्कोस कमांडो (नेवी) महेंद्र सिंह (34) भी शामिल हैं। शहीद कमांडो की पार्थिव देह आज देर रात तक पहुंचेगी। यहां से उनके पैतृक गांव रेनवाल के जूनसिया ले जाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा। मार्कोस भारत के सबसे खतरनाक कमांडो माने जाते हैं।

टक्कर के बाद बोट डूब गई थी। इसके बाद बोट और हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था।

कल हुए हादसे में गई जान
रेनवाल (जयपुर) तहसीलदार कोमल यादव ने बताया- महेंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह रेनवाल के जूनसिया गांव के रहने वाले थे। वह दो महीने बाद ही नेवी से रिटायर होने वाले थे। वह नेवी में मार्कोस पेटी ऑफिसर थे। मुंबई स्थित गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जाते समय 18 दिसंबर की दोपहर करीब 3:55 बजे नीलकमल बोट से नेवी का जहाज टकरा गया था। टक्कर के बाद उनकी बोट समुद्र में डूब गई। हादसे में महेंद्र सिंह सहित 13 लोगों की मौत हो गई थी।

धोनी को दी थी गन चलाने की ट्रेनिंग
महेंद्र सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को गन चलाने की ट्रेनिंग दी थी। महेंद्र सिंह के शहीद होने की सूचना मिलते ही उनके गांव और आसपास के इलाकों में शोक की लहर छा गई।

मुंबई से महेंद्र सिंह की पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए जयपुर के रेनवाल गांव के लिए रवाना कर दिया गया है। शुक्रवार को गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

  • Related Posts

    दैनिक राजस्थानी चिराग की खबर का असर पुलिस हुई सक्रिय, नोखा मंडी के सट्टोरियों पर पड़े छापे

    बीकानेर, 13 अप्रैल। दैनिक राजस्थानी चिराग में पिछले कई दिनों से बीकानेर जिले में खुले रूप से चल रहे क्रिकेट सट्टा व हवाला कारोबार को लेकर समाचार प्रकाशित किये गये…

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम और अन्य…

    You Missed

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट