मौसी की जगह पेपर देने पहुंची 17 साल की लड़की, उड़नदस्ते ने पकड़ा

मौसी की जगह पेपर देने पहुंची 17 साल की लड़की, उड़नदस्ते ने  पकड़ा

बीकानेर। कस्बे के श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में आरएससीआईटी की परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बैठने का मामला सामने आया है। जांच के दौरान महाविद्यालय के आंतरिक उड़न दस्ते ने डमी अभ्यर्थी 17 वर्षीय किशोरी को पकड़ लिया। चौंकाने वाली बात ये है कि यह छात्रा अपनी मौसी की जगह पेपर देने आई थी।
इस संबंध में केन्द्राधीक्षक डॉ.विनोद सुथार ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि महाविद्यालय में रविवार 22 दिसम्बर को वर्धमान खुला विश्वविद्यालय कोटा की तरफ से आरएससीआईटी की परीक्षा का आयोजन हो रहा था।

आधार में नही हो पाया था फोटो का सही मिलान
परीक्षा केन्द्र पर सुबह 9 बजे सुपरवाइजर की तरफ से जांच कर अन्दर प्रवेश दिया गया। सुबह 10 बजे परीक्षा प्रारम्भ होने के बाद महाविद्यालय उड़नदस्ते ने प्रत्येक रूम की गहन जांच की। इस दौरान एक कक्ष में शक होने पर जांच में आधार कार्ड पर लगी फोटो का सही मिलान नहीं हो पाया।

छात्रा ने कबूला, मौसी की जगह परीक्षा देने आई
छात्रा से पूछताछ करने पर बताने में असमर्थ रही। गहन पूछताछ करने पर छात्रा ने अपनी मौसी बिरजू के स्थान पर परीक्षा देने की बात कबूली। केन्द्राधीक्षक एवं विश्वविद्यालय ऑब्जर्वर की पूछताछ में भी परीक्षार्थी डमी पाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Recent Posts

  • Related Posts

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले अजमेर जिले के पुष्कर सरोवर के गुर्जर घाट के पास पानी में 2 शव तैरते मिले। शुक्रवार सुबह…

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब बीकानेर। पीबीएम हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती एक और महिला शारदा की आंखों की रोशनी चली गई है। सिजेरियन डिलीवरी…

    You Missed

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया