राजस्थान सरकार इस उम्र तक के बच्चों को देगी पांच हजार रूपये प्रतिमाह की सहायता, देखे खबर

राजस्थान सरकार इस उम्र तक के बच्चों को देगी पांच हजार रूपये प्रतिमाह की सहायता, देखे खबर

राजस्थानी चिराग। राज्य सरकार के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने प्रदेश में 56 प्रकार की दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित बालक एवं बालिकाओं को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल संबल योजना की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल संबल योजना के अंतर्गत प्रदेश के ऐसे बालक-बालिका जो दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं, उन बालकों को समुचित इलाज, देखभाल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की पूर्ति के लिए राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के प्रावधान के साथ-साथ पीड़ित बालक-बालिकाओं और उनके परिवारों को समय पर निरंतर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाकर उन्हें संबल प्रदान किया जाएगा।

सामाजिक न्याय एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी.पंवार ने बताया कि इसके तहत दुर्लभ बीमारी से पीड़ित 0-18 वर्ष तक आयु के बच्चों को प्रमाणीकरण के आधार पर 50 लाख रुपए निःशुल्क इलाज और 5 हजार रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान है। योजना जिले में क्रियान्वयन के लिए बीकानेर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से समन्वय कर दुर्लभ बीमारी से पीड़ित ऐसे बच्चों का चिन्हिकरण करवाकर एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन करवाए जाएंगे।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी