पति की रिटायरमेंट पार्टी में पत्नी की मौत, माला पहनाने के बाद कुर्सी पर बैठे-बैठे बेहोश हुईं

पति की रिटायरमेंट पार्टी में पत्नी की मौत, माला पहनाने के बाद कुर्सी पर बैठे-बैठे बेहोश हुईं

कोटा। बीमार पत्नी की सेवा करने के लिए पति ने रिटायरमेंट से तीन साल पहले ही वॉलेंट्री रिटायरमेंट लिया। ऑफिस में इसी की पार्टी चल रही थी। पति के साथ पत्नी भी ऑफिस आई थी और इस सेलिब्रेशन में साथ दे रही थी। रिटायरमेंट की पार्टी में एक-दूसरे को माला पहनाने के बाद अचानक पत्नी की तबीयत बिगड़ी और दम तोड़ दिया। पूरा मामला कोटा के डकनिया का है। देवेंद्र संदल सेंट्रल वेयर हाउस के मैनेजर थे। उन्होंने रिटायरमेंट से तीन साल पहले ही 24 दिसंबर (मंगलवार) को वीआरएस ले लिया। मंगलवार को ऑफिस में अंतिम दिन था। इसलिए सहयोगियों ने पार्टी की व्यवस्था की थी। सुबह पति देवेंद्र के साथ उनकी पत्नी दीपिका उर्फ टीना भी डकनिया स्थित ऑफिस पहुंची थी। अक्सर बीमार रहने वाली टीना काफी खुश थी। उसे उम्मीद बंधी थी कि अब ऑफिस छोड़कर देवेंद्र उनके साथ समय बिताएंगे। अफसोस, इसके कुछ ही पल बाद टीना बैठे-बैठे कुर्सी से गिर गई। उसे फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दीपिका बीमार रहती थीं। दंपती 7-8 साल पहले कोटा से जयपुर चले गए थे। 7 महीने पहले ही कोटा आए थे, यहां दादाबाड़ी के शास्त्रीनगर में रह रहे थे। इनके संतान नहीं है। देवेंद्र ऑफिस चले जाते ताे हार्ट की पेशेंट पत्नी टीना घर पर अकेली रहती थी। इसलिए रिटायरमेंट के 3 साल पहले ही देवेंद्र ने वीआरएस लेने की प्रक्रिया पूरी की। मंगलवार को उनका ऑफिस में आखिरी दिन था।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा