बीकानेर: सरकारी स्कूल में नामांकन घटने पर प्रिंसिपल तलब,17 सीसीए में मिला नोटिस

बीकानेर: सरकारी स्कूल में नामांकन घटने पर प्रिंसिपल तलब,17 सीसीए में मिला नोटिस

प्रदेश के सरकारी स्कूल में नामांकन कम होने और आसपास रहने वाले बच्चों को स्कूल से नहीं जोड़ने पर शिक्षा विभाग ने चालीस प्रिंसिपल को नोटिस देते हुए निदेशालय में तलब किया है। इन प्रिंसिपल को व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर दिया गया है और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इन प्रिंसिपल को 17 सीसीए के तहत नोटिस दिया था। इनमें नामांकन कम होने के साथ ही आसपास रहने वाले बच्चों को स्कूल से नहीं जोड़ने के आरोप लगाए गए हैं। अलग-अलग जिलों के चालीस प्रिंसिपल को नोटिस के बाद अब व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर दिया गया है। इस दौरान इन प्रिंसिपल के जवाब संतोषजनक नहीं हुए तो कार्रवाई की जाएगी। आमतौर पर स्कूल में टीचर्स के पद रिक्त होने, गार्जन के ट्रांसफर होने या फिर किसी अन्य उचित कारण के नामांकन कम होता तो कार्रवाई नहीं होती। इसके विपरीत अगर रिजल्ट खराब होने की स्थिति में छात्र-छात्राओं की संख्या कम होती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। ये सभी प्रिंसिपल गुरुवार को ही बीकानेर आएंगे और यहां निदेशक के समक्ष पेश होंगे।

  • Related Posts

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत बीकानेर। ग्रामीण इलाकों में ओलावृष्टि और शहर में हुई हल्की बूंदाबांदी ने ठंडक का अहसास कराया। वहीं,…

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत Lakshmi Narayan Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल को जीवन के उतार-चढ़ाव से…

    You Missed

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल