पांच बदमाशों ने शराब ठेके पर की लूट, सीसीटीवी कैमरे को रात दो बजे कपड़े से ढका

पांच बदमाशों ने शराब ठेके पर की लूट, सीसीटीवी कैमरे को रात दो बजे कपड़े से ढका
हनुमानगढ़। जिले के डबली खुर्द इलाके में शराब ठेके पर लूट की वारदात सामने आई है। पांच 5 बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देते सेल्समैन के पास से करीब 25 हजार की नकदी लूट ले गए। मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों के पास पिस्टल, चाकू और लाठी-डंडे थे। तलवाड़ा पुलिस ने सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। तलवाड़ा थानाप्रभारी रजनदीन कौर ने बताया कि अलसुबह पुलिस को सूचना मिली की थानाक्षेत्र के गांव डबली खुर्द में स्थित शराब ठेके पर लूट हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच वारदात स्थल का निरक्षण कर एसपी अरशद अली के निर्देश पर नाकाबंदी करवाई। थानाप्रभारी ने बताया प्रारंभिक सूचना के अनुसार ठेके पर सेल्समैन सहित दो व्यक्ति मौजूद थे। कुछ बदमाश करीब 25 हजार की नकदी लूट कर ले गए। बदमाशो के हाथ में लाठी, डंडे, लोहे की रॉड और चाकू बताए जा रहे हैं। शराब ठेकेदार महेश पारीक ने बताया कि रात्रि करीब 2 बजे कुछ बदमाशों ने शराब ठेके के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे पर कपड़ा डाल कर ढक दिया था। कैमरा ढकने के करीब 2 घंटे बाद करीब 4 बजे बाहर से गेट को खटखटाने की आवाज आई तो सेल्समैन ने पूछा कौन हो तो किसी ने बाहर से जवाब नहीं दिया। उसके बाद बदमाश गेट तोड़ने का प्रयास करने लगे तो सेल्समैन महेंद्र ने तुरंत दलीप मंडा को फोन किया इतने में ही बदमाश गेट तोड़कर अंदर घुस गए। पारीक ने बताया कि पांच बदमाश थे, जिनके पास पिस्टल, चाकू और लाठी डंडे थे। जिनके दम पर वो सेल्समैन के पास व गल्ले से करीब 20 से 25 हजार की नकदी लूट ले गए। पारीक ने बताया की बदमाश 2 बाइक पर सवार होकर आए थे।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी