गिरेंगे ओले, आईएमडी ने इन 14 जिलों में दे दिया ऑरेंज अलर्ट

गिरेंगे ओले, आईएमडी ने इन 14 जिलों में दे दिया ऑरेंज अलर्ट
जयपुर। राजस्थान में गुरुवार रात को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदल गया। अजमेर में जहां देर शाम बारिश हुई वहीं जयपुर में भी देर रात कई स्थानों पर बारिश और बूंदाबांदी हुई। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार से सर्दी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के 14 जिलों में सर्दी के साथ बारिश और ओलावॄष्टि की आशंका जताई है। मौसम केन्द्र की मानें तो दिन और रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री तक कम होगा। मौसम केन्द्र ने अब 30 दिसंबर तक कड़ाके की सर्दी का अलर्ट जारी कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई शहरों में दिनभर ठंडी हवा चली। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान तीन डिग्री दर्ज किया गया।

उधर अजमेर के नगरा, प्रकाश रोड, नसीराबाद रोड, वैशाली नगर, जयपुर रोड और अन्य इलाकों में मामूली बूंदाबांदी हुई। कड़ाके की सर्दी के चलते रात को सड़कों पर रौनक जल्द सिमट गई। शीतलहर चलने के दौरान अधिकतर शहरों का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा इस वजह से दिन में भी सर्दी का एहसार रहा। 28 दिसंबर के बाद से प्रदेश में कोहरे का प्रभाव रहेगा और अगले एक-दो दिन में उत्तरी हवाएं चलने से शीतलहर चलेगी। इधर, जयपुर, सीकर, सवाई माधोपुर, कोटा सहित कई जिलों में गुरुवार सुबह कोहरा छाया। विजिबिलिटी भी 30 से 50 मीटर की रही। दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार